फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: Student Council threatened CMHO, Indian Medical Association gave memorandum to SP and Collector

छतरपुर: विद्यार्थी परिषद ने दी सीएमएचओ को धमकी, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने एसपी और कलेक्टर को दिया ज्ञापन

Fri, 14 Jan 2022 02:34 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 14 Jan 2022 02:34 PM IST
सार

छतरपुर सीएमएचओ डॉ. विजय पथोरिया को छतरपुर विद्यार्थी परिषद द्वारा खुले आम धमकी देने का मामला सामने आया है। डॉक्टरों ने अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले युवक पर कार्रवाई की मांग है।
 

विज्ञापन
Chhatarpur: Student Council threatened CMHO, Indian Medical Association gave memorandum to SP and Collector
Chhatarpur: डॉ. विजय पथोरिया से चर्चा करते अभाविप के सदस्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर सीएमएचओ डॉ. विजय पथोरिया को छतरपुर विद्यार्थी परिषद द्वारा खुले आम धमकी देने का मामला सामने आया है। डॉक्टरों ने अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले युवक पर कार्रवाई की मांग है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 15-20 युवक छतरपुर सीएमएचओ डॉ. विजय पथोरिया के पास पहुंचे और अभद्रता करने लगे। खुद को विद्यार्थी परिषद से जुड़ा बताया। उनका कहना था कि मरीज भटक रहे हैं, स्वास्थ्य कर्मी, डॉक्टर नदारद रहते हैं। लोगों को बाहर से दवाएं लाना पड़ रही हैं। हालांकि सीएमएचओ ने इससे इनकार कर दिया और स्वास्थ्य सेवाएं ठीक होने की बात कही।
विज्ञापन


डॉ. पथोरिया ने बताया कि कुछ लोग मेरे पास आए थे, और अभद्रता करने लगे। उनका कहना था कि तुम काम नहीं कर पाओगे, घर बैठ जाओ, देख लेंगे जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में छतरपुर के चिकित्सक लामबंद हो रहे हैं और उक्त धमकाने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाने की बात कह रहे हैं। और वहीं डॉक्टरों ने एकत्रित होकर अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर युवक देवी सिंह पर कार्रवाई की मांग की है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है, कार्रवाई ना होने पर सामूहिक इस्तीफे की पेशकश की है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed