फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: Child playing with mobile battery injured, accident happened during charging

खेल-खेल में ब्लास्ट: छतरपुर में मोबाइल बैटरी से खेल रहा बच्चा हुआ घायल, चार्जिंग के दौरान हुआ हादसा

Fri, 08 Apr 2022 09:41 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 08 Apr 2022 09:41 AM IST
सार

छतरपुर जिले में एक 8 साल का बच्चा मोबाइल की बैटरी में ब्लास्ट होने से गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चा मोबाइल बैटरी से खेल रहा था, इसी दौरान उसने चार्ज करने के लिए बैटरी को चार्जर की जगह बिजली के तार से जोड़ दिया, जिससे बैटरी में ब्लास्ट हो गया।

विज्ञापन
Chhatarpur: Child playing with mobile battery injured, accident happened during charging
अस्पताल में भर्ती घायल बच्चा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छतरपुर में एक 8 साल के बच्चे को मोबाइल बैटरी से खेलना भारी पड़ गया। बैटरी में ब्लास्ट होने से मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है, बच्चे की आंख में गंभीर चोट आई है। जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद बच्चे को ग्वालियर के गजराराजा मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन


घटना सिटी कोतवाली थाना के नजरबाग इलाके की है। चिंटू खान का 8 साल का बच्चा इस्तखार खान मोबाइल की बैटरी से खेल रहा था। खेलते समय इतस्कार ने मोबाइल की बैटरी को चार्ज करने के लिए चार्जर न लगाकर डायरेक्ट बिजली के तार लगा दिए, डायरेक्ट पवार सप्लाई होने से बैटरी ब्लास्ट हो गई।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के चाइल्ड स्पेशलिस्ट जीएल अहिरवार ने बताया कि बच्चे की दाहिनी आँख में गंभीर चोट आई थी। जिसका इलाज यहां हो पाना संभव नहीं था, बच्चे को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर मेडिकल रैफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों को ऐसे हादसों से बचाने के लिए माता पिता को बच्चों को मोबाइल और इस तरह के उपकरणों से दूर रखना चाहिए। उन्हें बेफिजूल की क्रिएविटी करने से रोकें, ताकि वे इस तरह के हादसों का शिकार होने से बचें। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed