फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: A bus full of baraatis overturned, 2 killed, many injured, accident due to speeding

छतरपुर: बरातियों से भरी बस पलटी, 2 की मौत, कई घायल, तेज रफ्तार के चलते हुआ हादसा

Thu, 21 Apr 2022 04:46 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 21 Apr 2022 04:46 PM IST
सार

छतरपुर जिले में बरातियों से भरी बस पलटने से 2 लोगों की मौत हो गई वहीं, करीब 2 दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसे का कारण बस की तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही बताया जा रहा है। फिलहाल घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
 

विज्ञापन
Chhatarpur: A bus full of baraatis overturned, 2 killed, many injured, accident due to speeding
जिला अस्पताल में भर्ती बराती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर जिले में बरातियों से भरी बस पलटने से 2 लोगों की मौत हो गई और करीब दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बस बड़ा मलहरा से बरात लेकर वापस लौट रही थी इसी दौरान हमा गांव के पास पलट गई। बस में बच्चे, महिलाएं, युवा और पुरुष समेत करीब 50 से ज्यादा लोग सवार थे।
विज्ञापन


दूल्हे के पिता पूरन अहिरवार ने बताया कि उनके बेटे रमेश की शादी बड़ामलहरा के ग्राम कम्मोदपुरा निवासी मनीषा से तय हुई थी, जिसकी बरात 20 अप्रैल को गई थी। जहां गौसिया कंपनी की बस का ड्राइवर रात से ही बस वापस ले जाने की बात कह रहा था। ड्राइवर को दूसरी जगह नंबर लगाने जाना था, जिसके चलते वह सुबह बस में 50 से ज्यादा बरातियों को बैठाकर तेज स्पीड में बड़ामलहरा से छतरपुर की तरफ आ रहा था। इस दौरान बरातियों ने बस चालक को बस तेज रफ्तार में चलाने से मना किया, पर वह नहीं माना। हमा गांव के पास बस को गांव की तरफ मोड़ते समय चालक अपना नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते बस पलट गई। 
विज्ञापन


हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां भी लोगों को लिफ्ट बंद होने के चलते परेशानी का सामना करना पड़ा। लिफ्ट के बंद होने के चलते परिजनों को मरीजों को गोद में लेकर सीढ़ियों के सहारे ऑपरेशन थिएटर और सर्जिकल वार्ड की दूसरी और तीसरी मंजिल तक ले जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल के सर्जन डॉ. मनोज चौधरी ने बताया कि अस्पताल में 2 दर्जन से अधिक लोग घायल होकर आए थे। जिनमें से छह की हालत ज्यादा गंभीर है। दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं, एसपी सचिन शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार घटना तकरीबन 9 बजे की है। तेज रफ्तार होने के कारण बस पलटी है। घायलों का इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed