{"_id":"6214bb970428204af86d3d19","slug":"chhatarpur-10-yea-old-raped-near-her-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतरपुर: स्कूल में नहीं था शौचालय, 10 साल की बच्ची खुले में शौच के लिए गई तो उसके साथ हो गया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर: स्कूल में नहीं था शौचालय, 10 साल की बच्ची खुले में शौच के लिए गई तो उसके साथ हो गया दुष्कर्म
Tue, 22 Feb 2022 04:01 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Tue, 22 Feb 2022 04:01 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के छतरपुर में 10 साल की बच्ची के साथ स्कूल के पास दुष्कर्म हो गया।
विज्ञापन
RAPE
- फोटो : social media
विस्तार
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्कूल के पास ही 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हो गया। कक्षा-5 की छात्रा स्कूल में ही थी। जब वह शौच करने खुले में गई तो उसके साथ दुष्कर्म हो गया। पुलिस ने 50 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है।
हरपालपुर पुलिस थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह के मुताबिक 10 वर्षीय बच्ची सुबह अपने स्कूल गई थी। उसी दौरान वह नित्य क्रिया के लिए बाहर निकली थी। एक 50 वर्षीय शख्स ने उसे देखा और जबरदस्ती करते हुए उसे अपने साथ ले गया। सुनसान इलाके में ले जाकर उसने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण उस जगह पर पहुंचे और पुलिस को बुलाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आईपीसी और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।