{"_id":"6256ff477bebc810e3584d35","slug":"challenge-to-shiva-s-bulldozer-congress-forms-administrative-atrocities-resistance-committee-will-give-legal-help-to-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव के ‘बुलडोजर’ को चुनौती: कांग्रेस ने प्रशासनिक अत्याचार प्रतिरोध समिति बनाई, कार्यकर्ताओं को देगी कानूनी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव के ‘बुलडोजर’ को चुनौती: कांग्रेस ने प्रशासनिक अत्याचार प्रतिरोध समिति बनाई, कार्यकर्ताओं को देगी कानूनी मदद
Thu, 14 Apr 2022 09:43 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 14 Apr 2022 09:43 AM IST
सार
मध्य प्रदेश में भूमाफियाओं और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई पर कांग्रेस ने सरकार पर एकतरफा और राजनीतिक शत्रुता के आरोप लगाए हैं। इसके खिलाफ कांग्रेस ने प्रशासनिक अत्याचार प्रतिरोध समिति बनाई है, जो पार्टी कार्यकर्ताओं को कानूनी मदद देगी।
विज्ञापन
Bhopal: मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में भूमाफियाओं और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सरकार की कार्रवाई पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ने सरकार पर एकतरफा और राजनीतिक शत्रुता की कार्रवाई के आरोप लगाए। इसके खिलाफ कांग्रेस ने प्रशासनिक अत्याचार प्रतिरोध समिति बनाई है, जो पार्टी कार्यकर्ताओं को कानूनी मदद देगी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की अध्यक्षता में प्रशासनिक अत्याचार प्रतिरोध समिति गठित की है। कांग्रेस ने कहा कि सरकार कांग्रेस कार्यकर्ताओं को झूठे केस में फंसा कर उनके खिलाफ गलत कार्रवाई कर रही है। शिवराज सरकार विशेष रूप से कांग्रेस नेताओं पर झूठे केस बना रही है। ऐसे लोगों को कानूनी सहायता और राजनीति स्तर पर संघर्ष करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की अध्यक्षता में कमेटी गठित की है। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी जिला अध्यक्षों से ऐसे केस की जानकारी पीसीसी मुख्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और जेपी धनोपिया को उपलब्ध कराने कहा है।
संभाग स्तर पर नेताओं को जिम्मेदारी
प्रदेश अध्यक्ष ने दिग्विजय सिंह की अध्यक्षता में संभाग स्तर पर नेताओं को जिम्मेदारी भी दी है। इसमें ग्वालियर-चंबल संभाग की जिम्मेदारी पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती, भोपाल संभाग विधायक आरिफ मसूद, इंदौर की जिम्मेदारी विधायक बाला बच्चन और प्रवक्ता केके मिश्रा, सागर संभाग की जिम्मेदारी पूर्व विधायक प्रभु सिंह ठाकुर और पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे, उज्जैन की जिम्मेदारी विधायक रामलाल मालवीय, जबलपुर संभाग की जिम्मेदारी विधायक विनय सक्सेना और रीवा संभाग की जिम्मेदारी राज्यसभा सदस्य राजमणि पटेल को दी है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन