फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chakar Ghinni became a forest worker for two days in search of leopard in Patharia Damoh

Damoh: पथरिया में तेंदुए की खोज में दो दिन से वनकर्मी बने चकर घिन्नी, पद चिन्ह तक नहीं ढूंढ पाए

Wed, 23 Nov 2022 11:45 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 23 Nov 2022 11:45 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के दमोह जिले में तेंदुए की खोज में निकले वनकर्मी चकर घिन्नी बन घूम रहे हैं। दरअसल, वन विभाग को सूचना मिली थी कि तेंदुआ यहां दिखाई पड़ा है। ऐसे में वनकर्मी तेंदुए की तलाश में वहां घूम रहे हैं।

विज्ञापन
Chakar Ghinni became a forest worker for two days in search of leopard in Patharia Damoh
तेंदुए की तलाश में वनकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जंगली जीवों में शामिल तेंदुआ को दमोह और उसके आसपास का क्षेत्र इतना भाता है कि दो-तीन महीने में तेंदुआ यहां पहुंच ही जाता है। दमोह के पथरिया ब्लाक की सिद्ध पहाड़िया क्षेत्र जंगली एरिया में तेंदुआ होने की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी, जिसके बाद वन विभाग की टीम तेंदुए तलाश में चकर घिन्नी बनी घूम रही है। लेकिन दो दिन बाद भी यह तेंदुआ नहीं दिखाई दिया और न ही उसके पद चिन्ह मिले।

विज्ञापन


बता दें कि पथरिया में गायत्री मंदिर पहाड़ी से लेकर मां मनसा देवी पहाड़ी तक अच्छा खासा जंगली एरिया देखने को मिलता है। मां मनसा देवी पहाड़ी के जंगल में हिरण, मोर और खरगोश जैसे जानवर यहां घूमते रहते हैं। यहां पर ग्रामीणों ने तेंदुआ दिखने की जानकारी  वन अमले को दी। जैसे ही तेंदुआ होने की सूचना प्राप्त हुई तो तेंदुए की तलाश में टीम जुटी हुई है।
विज्ञापन


पथरिया के सिद्ध पहाड़ी क्षेत्र में क्रेशर के मजदूर उमेश ने बताया कि उसने और उसके साथी ने खदान के ऊपर एक तेंदुए को देखा था, जिसे देखकर वे लोग डर गए। डर के मारे वहां से भाग निकले, वहां से आकर अपने मालिक को जानकारी दी, जिसके बाद यह जानकारी पथरिया वन विभाग की टीम को दी गई। मौके पर वन विभाग की टीम ने पहुंचकर मोर्चा संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पथरिया में पदस्थ वन विभाग अधिकारी पीएन अहिरवार ने बताया कि यह एक अफवाह है या फिर यहां पर वाकई में तेंदुआ है। अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। तलाश की जा रही है, यदि तेंदुए के निशान या कोई अन्य सुराग लगता है तो वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करेंगे। सूचना मिलने पर डिप्टी रेंजर पीएन अहिरवार सहित वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी लगातार तेंदुए की सर्चिंग में लगे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed