फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   CBSE 12th Result: Chhindwara's daughter Khushi got 495 marks out of 500

CBSE 12th Result: छिंदवाड़ा के अनाज व्यापारी की बेटी ने किया टॉप, मिले 500 में से 495 अंक

Fri, 22 Jul 2022 05:45 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 22 Jul 2022 05:45 PM IST
सार

छिंदवाड़ा की खुशी कुकरेजा कक्षा 12वीं में कॉमर्स की छात्रा थी। जिसने हाल ही में संपन्न हुई परीक्षा में 99% अंक हासिल कर टॉप छात्रों में जगह बनाई है। गांधी गंज में अनाज की दुकान चलाने वाले विजय कुकरेजा खुशी के पिता है। वे कहते हैं कि उनकी बेटी ने छिंदवाड़ा का नाम पूरे देश में रोशन किया है। 

विज्ञापन
CBSE 12th Result: Chhindwara's daughter Khushi got 495 marks out of 500
छिंदवाड़ा की खुशी ने 12वीं में 99 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा की बेटी खुशी कुकरेजा ने सीबीएसई की 12वीं कक्षा में 99 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। अनाज व्यापारी की बेटी को कॉमर्स संकाय में 500 में से 495 नंबर मिले हैं। 
विज्ञापन


छिंदवाड़ा के संत श्री आसाराम जी गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने वाली खुशी कुकरेजा ने 12वीं में टॉप किया है। खुशी कुकरेजा कक्षा 12वीं में कॉमर्स की छात्रा थी। जिसने हाल ही में संपन्न हुई परीक्षा में 99% अंक हासिल कर टॉप छात्रों में जगह बनाई है। रिजल्ट जारी होते ही छात्रा खुशी से झूम उठी उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता और गुरुजनों को दिया है। 
विज्ञापन


गांधी गंज में अनाज की दुकान चलाने वाले विजय कुकरेजा खुशी के पिता हैं। वे कहते हैं कि उनकी बेटी ने छिंदवाड़ा का नाम पूरे देश में रोशन किया है यह उसकी सच्ची लगन का नतीजा है वह बचपन से ही पढ़ाई में काफी होनहार थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब हो कि सीबीएसई का रिजल्ट में खुशी कुकरेजा ने बारहवीं कॉमर्स विषय में 500 में से 495 अंक लिए हैं। इसलिए सीबीएसई बोर्ड में उसे इंडिया के टॉप छात्रों में जगह मिली है। परिणाम जारी होने के बाद सभी गुरुजनों ने उसे बधाई दी है वही उसके घर में खुशी का माहौल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed