फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Caste-based reservation is dangerous for the country: essay in mp board exam

'जाति आरक्षण देश को कर रहा बर्बाद' निबंध पर एमपी में बवाल

Wed, 09 Mar 2016 06:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 09 Mar 2016 06:11 PM IST
सार

  • एमपी बोर्ड की 12वी की परीक्षा में आया निबंध
  • विपक्ष ने विधानसभा में किया हंगामा
  • सरकार ने दो कर्मचारियों को किया निलंबित
  • सदन में भिड़े मंत्री और कांग्रेस विधायक

विज्ञापन
Caste-based reservation is dangerous for the country: essay in mp board exam

विस्तार

मध्यप्रदेश विधानसभा में मंगलवार के जमकर हंगामा हुआ। हंगामे की वजह बना 12वीं की बोर्ड परीक्षा में आया एक निबंध जिसमें 'जाति आधारित आरक्षण व्यवस्‍था राष्ट्र के लिए खतरनाक'। 

विज्ञापन


विपक्ष ने इस मुद्दे को लपकते हुए यह कहकर निशाना साधा कि यह भाजपा सरकार का आरक्षण विरोधी एजेंडा है। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार शनिवार को 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा में निबंध के लिए दिए गए पांच टॉपिक में से एक टॉपिक ये भी रहा।
विज्ञापन


वहीं कुछ दिन पूर्व आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत द्वारा आरक्षण व्यवस्‍था की समीक्षा को दिए गए बयान के बाद इस मुद्दे को उठाते हुए विपक्ष ने इसे आरक्षण के प्रति भाजपा की सोच करार दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में दो लोगों को निलंबित किया गया

Caste-based reservation is dangerous for the country: essay in mp board exam

हालांकि मामला सामने आने के बाद राज्य के स्कूली शिक्षा राज्यमंत्री दीपक जोशी ने सफाई दी है कि पेपर सेटर की गलती से यह हुआ।  जोशी ने बताया कि सरकार ने इस मामले में पेपर सेटर और 
मोड्यूलेटर को निलंबित कर दिया गया है। 

जोशी ने बताया कि पेपर तैयार करने वाले हर व्यक्ति को यह शपथपत्र देना पड़ता है कि वह पेपर में ऐसा कोई सवाल नहीं रखेगा जिससे दो समुदायों या जातियों में वैमनस्य बढ़े। लेकिन पेपर तैयार करने वालों ने इस मामले में अपनी जिम्मेदारी की पूरी तरह अनदेखी की। यही कारण है कि सरकार ने तत्काल प्रभाव से दोनों लोगों को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। मामले में जांच के आदेश भी ‌दिए गए हैं।

वहीं इस मुद्दे पर हंगामा होने के बाद मंगलवार को अध्यक्ष सीताशरण शर्मा को उस समय विधानसभा की कार्यवाही दो बार स्‍थगित करनी पड़ी जब वरिष्ठ मंत्री गौरीशंकर सेजवार और कांग्रेस विधायक मुकेश नायक इस मुद्दे पर आपस में भिड़ पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed