बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल के खिलाफ इंदौर में केस दर्ज, जारी हो सकता है वारंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल पर मध्यप्रदेश के इंदौर में केस दर्ज किया गया है। उन पर ये केस चेक बाउंस मामले में दर्ज हुआ है। याचिकाकर्ता के वकील नीतेश परमार ने कहा, अमीषा पटेल ने निशा छीपा को 10 लाख रुपये का चेक दिया था जो बाउंस हो गया। अमीषा ने फिल्म निर्माण के लिए छह महीने पहले कैश लिया था।
याचिकाकर्ता के वकील ने आगे कहा कि हमने अमीषा पटेल को नोटिस भेजा जो उन्हें नहीं मिला। सुनवाई की अगली तारीख 27 जनवरी 2020 है, अगर अमीषा उस दिन उपस्थित होने में विफल रहती हैं तो उनके नाम पर वारंट जारी हो सकता है।
Indore: Case registered against Actress Ameesha Patel in a cheque bounce case. Nitesh Parmar, Petitioner's Lawyer said, "Ameesha Patel gave cheque worth Rs 10 lakh to Nisha Chhipa which got bounced. Ameesha took the cash 6 months ago for film production." #MadhyaPradesh pic.twitter.com/766AssbTc4
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 29, 2019
इस से पहले भी चेक बाउंस मामले में अमीषा पटेल पर केस दर्ज हो चुका है। अमीषा पटेल और उनके दोस्त कुणाल घूमर ने रांची के फिल्म मेकर अजय को तीन करोड़ का चेक दिया था जो बाउंस हो गया था। इसी मामले में रांची की निचली अदालत ने अमीषा और उनके दोस्त के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था।
जिसके बाद अमीषा पटेल ने इस मामले पर ट्विटर पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था कि यह मेरे संज्ञान में लाया गया है, एक व्यक्ति फर्जी आरोप लगाकर मेरा नाम खराब करने और मेरे मान-सम्मान को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा है। ऐसी चीजों का सही जवाब कानून व्यवस्था के जरिए दिया जाएगा, जिस पर मुझे सबसे अधिक भरोसा है।
