पानी के जहाज पर हुई शिवराज कैबिनेट की बैठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के इतिहास में पहली बार मंगलवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक एक क्रूज पर आयोजित की गई।
खंडवा जिले में इंदिरा सागर बांध के बैक वाटर में एक क्रूज पर कैबिनेट की बैठक का नजारा देखने के लिए आसपास के जिले की जनता भी मौके पर पहुंची।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह साल पर्यटन वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है, लिहाजा इस बार हनुमंतिया टापू को इसके लिए चुना गया।
शिवराज कैबिनेट की बैठक
मालूम हो कि राज्य के पर्यटन विभाग ने हनुमंतिया टापू को पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित किया है। यहां कुछ कॉटेज बनाए गए हैं और पानी में एक क्रूज चलाया गया है।
मंगलवार सुबह मंत्रिपरिषद के सदस्य इंदौर पहुंचे और वहां से लग्जरी बसों से हनुमंतिया के लिए रवाना हुए। यह पूरा आयोजन पहली बार किया गया था, जिसके चलते पूरी सरकार को एक साथ देखने के लिए रास्ते में जमकर लोग उमड़े। कुछ स्थानों पर काफिला रोककर क्षेत्रीय समस्याएं बताने की कोशिश भी की गई।
