{"_id":"5b2737234f1c1b644d8b72fd","slug":"bsp-president-narmada-prasad-ahirwar-says-no-alliance-with-congress-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश में अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा, कांग्रेस से गठबंधन की खबरों को किया खारिज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश में अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा, कांग्रेस से गठबंधन की खबरों को किया खारिज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Updated Mon, 18 Jun 2018 10:47 AM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायवती
- फोटो : amar ujala
मध्यप्रदेश में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) देश में भले ही कांग्रेस के महागठबंधन में शामिल हो, लेकिन मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव वो अकेले ही लड़ेगी। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद अहिरवार ने कांग्रेस से गठबंधन को लेकर चल रही खबरों को अफवाह बताया है। उन्होंने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कांग्रेस से गठबंधन के बारे में कोई भी फैसला नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
अहिरवार ने कहा कि प्रदेश में किससे गठबंधन करना है, इसका फैसला बसपा सुप्रीमो मायावती चुनाव से तीन माह पहले करेंगी। उन्होंने दावा किया कि बसपा सभी 230 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। बता दें कि बसपा को पिछले विधानसभा चुनाव में 6.29 फीसदी वोट मिले थे।
विज्ञापन
इससे पहले, यूपी के कैराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा के चुनावी नतीजे के बाद मध्यप्रदेश में कांग्रेस की कमान संभाल रहे कमलनाथ और महासचिव सहित कई कांग्रेस नेताओं ने दावा किया था कि कांग्रेस चुनाव के पहले गठजोड़ के लिए समान विचारधारा वाले दलों के साथ बातचीत कर रही है। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया था कि गठबंधन न केवल विधानसभा चुनाव बल्कि 2019 के लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते किया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में, भाजपा को 44.88 फीसदी, कांग्रेस को 36.38 फीसदी जबकि बसपा को 6.29 प्रतिशत वोट मिले थे। 2013 के चुनाव में राज्य की 230 विधानसभा सीटों में भाजपा ने 165, कांग्रेस ने 58, बसपा ने 4 और 3 तीन सीटें अन्य ने जीतीं थी।
