{"_id":"5c3d703ebdec22731960885c","slug":"bsp-mla-patharia-rambai-mehar-abuses-mandi-employee","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: बसपा की पथरिया विधायक भूली मर्यादा, मंडी कर्मी से गाली-गलौज का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: बसपा की पथरिया विधायक भूली मर्यादा, मंडी कर्मी से गाली-गलौज का वीडियो वायरल
Tue, 15 Jan 2019 11:52 AM IST
Shani Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Shani Mishra
Updated Tue, 15 Jan 2019 11:52 AM IST
विज्ञापन
rambai mehar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा की पथरिया विधायक रमाबाई एक बार फिर विवादों में हैं। मंडी में मंडी कर्मी साथ गाली-गलौज करने का वीडियो वायरल हो गया है। दरअसल बसपा विधायक शनिवार को बटियागढ़ कृषि उपज में किसानों की शिकायत के बाद निरीक्षण के लिए गई थी। किसानों ने उनसे उड़द की खरीदी में सैंपलिंग और ग्रेडिंग के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत की थी।
विज्ञापन
निरीक्षण के वक्त विधायक रमाबाई ने आपा खो दिया और कहा कि बुलाओ .... को.... किसानों के साथ दलाली करते हो ... किसानों के कारण खा रहे। ... ..बैठाओ। ... को गाड़ी में...।
विज्ञापन
मीडिया से बातचीत में विधायक ने कहा कि अभी तो मैंने केवल गाली दी है, अगली बार से बेईमानी करने पर मारूंगी भी। जो कर्मचारी पैसे मांग रहा था उसे पहले भी सस्पेंड किया जा चुका है। इससे पहले रमाबाई का सरकारी कर्मचारियों को धमकाते हुए वीडियो वायरल हुआ था।
विज्ञापन
वायरल होते ही वह भाजपा के निशाने पर आ गई हैं। उन्होंने कहा कि मंडी सुपरवाइसर ने किसानों के स्टॉक को पास कर दिया था मगर मंडी कर्मी ने दोबारा जांच की और पैसे मांगे। वीडियो वायरल होने के बाद विधायक भाजपा के निशाने पर हैं। भाजपा नेता हितेश वाजपेयी ने कहा कि अगर विधायक ही कानून को हाथ में लेंगी तो प्रशासन काम कैसे करेगा। वाजपेयी ने इस मामले में मुख्यमंत्री कमलनाथ से हस्तक्षेप की मांग की है।
बता दें कि विधायक रमाबाई इन दिनों कांग्रेस से नाराज चल रही हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने कहा था कि सत्ता में वापसी के बाद कांग्रेस के भाव बढ़ गए हैं। हालांकि उन्होंने कहा था कि समर्थन पर अंतिम फैसला बसपा सुप्रीमो मायावती ही लेंगी।
