फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   BSP MLA Madhya Pradesh MLA Ramabai said, "We are the Kingmakers of all the ministers.

मध्य प्रदेश की बसपा विधायक रामाबाई ने कहा- हम सभी मंत्रियों के बाप, हम ही किंगमेकर

Sat, 26 Jan 2019 05:52 PM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Avdhesh Kumar Updated Sat, 26 Jan 2019 05:52 PM IST
विज्ञापन
BSP MLA Madhya Pradesh MLA Ramabai said, "We are the Kingmakers of all the ministers.
रामाबाई

बहुजन समाज पार्टी की विधायक रामाबाई ने कहा कि वह सभी मंत्रियों से उपर स्थान रखती हैं और राज्य सरकार की वही किंगमेकर हैं। बीएसपी से पथरिया विधानसभा क्षेत्र से विधायक रामबाई ने शनिवार को कहा कि उन्हें मंत्री नहीं बनाए जाने पर कोई अफसोस नहीं है और वह अच्छा काम करती रहेंगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम मंत्री बनते तो तब भी अच्छा काम करते नहीं बने तो भी अच्छा काम करते रहेंगे और सरकार हमने ही बनाई हैं, हम मंत्रियों के बाप है। रामाबाई ने पिछले दिनों अपनी मंत्री पद की मांग न पूरा होने पर कहा था कि राज्य में कर्नाटक जैसे हालात पैदा न हो जाए इसलिए कमलनाथ को अपने सहयोगियों का ख्याल रखना होगा।  
विज्ञापन


उधर, 7 जनवरी को रामबाई खुद के साथ अपने पार्टी के विधायक संजीव सिंह कुशवाहा के लिए भी कैबिनेट में मंत्री पद की मांग की थी। हाल ही में हुए मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने कुल  230 में से 114 सीटें जीती थी, जबकि, बीजेपी को 109, बीएसपी को 2, समाजवादी पार्टी को 1 और निर्दलीय को 4 सीटें मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed