फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   BJP Workshop: It is our responsibility to make healthy boy-girl competition campaign a mass movement: Rajnish Agarwal

भाजपा की कार्यशाला: स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा अभियान को जन आंदोलन बनाना हमारी जिम्मेदारी: रजनीश अग्रवाल

Wed, 29 Dec 2021 06:12 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 29 Dec 2021 06:12 PM IST
सार

भोपाल में बुधवार को स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा अभियान के संबंध में आईटी एवं सोशल मीडिया की कार्यशाला आयोजित हुई। जिसमें प्रदेश भर से सोशल मीडिया वॉलंटियर ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। 

विज्ञापन
BJP Workshop: It is our responsibility to make healthy boy-girl competition campaign a mass movement: Rajnish Agarwal
Bhopal: प्रदेश भाजपा कार्यालय में आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग की कार्यशाला हुई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कुपोषण के प्रति अभिभावकों को जागरूक करने के लिए केंद्र सरकार 8 से 14 जनवरी के बीच स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा अभियान शुरू कर रही है। सरकार का यह अभिनव अभियान बूथ स्तर तक पहुंचे, इसमें सरकारी तंत्र के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण सहयोगी भूमिका रहेगी।
विज्ञापन


यह बात पार्टी नेताओं ने बुधवार को पार्टी प्रदेश कार्यालय में आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश भर से आए वॉलंटियर को संबोधित करते हुए कही। बुधवार को अभियान के संबंध में आईटी एवं सोशल मीडिया की कार्यशाला आयोजित हुई। जिसमें प्रदेश भर से सोशल मीडिया वॉलंटियर ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा अभियान की सह प्रभारी सीमा सिंह जादौन ने कहा कि स्पर्धा में छह साल तक के बच्चे शामिल होंगे। अभियान का मुख्य उद्देश्य माता-पिता और बच्चों में स्वस्थ रहने के लिए प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा करना है। यह अभियान सही संचालित हो, इसकी जिम्मेदारी हम सभी की है।
विज्ञापन


प्रदेश मंत्री एवं आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश प्रभारी रजनीश अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के काम का विस्तार बढ़ा है। आईटी और सोशल मीडिया का काम करने वाले कार्यकर्ताओं की भी जिम्मेदारी बढ़ी है। पार्टी के निरंतर अभियान चल रहे हैं। कोई भी अभियान बिना आईटी और सोशल मीडिया के सफल नहीं हो सकते। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कुपोषण के खिलाफ स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा अभियान शुरू करेंगे। इस अभियान को हमें जनआंदोलन बनाना है। सोशल मीडिया पर एक वातावरण तैयार करना है। उन्होंने कहा कि वैभवशाली, शक्तिशाली और समृद्ध भारत बनाने में हम सभी की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने भी कार्यशाला को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ भारत के लिए हमारे नौनिहाल सुपोषित हो, इस बात की चिंता उन्होंने स्वस्थ बालिक, बालिक स्पर्धा के माध्यम से की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed