{"_id":"5834232b4f1c1b242413b032","slug":"bjp-won-both-seats-in-madhya-pradesh-by-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव : मध्य प्रदेश में दोनों सीटों पर जीती बीजेपी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव : मध्य प्रदेश में दोनों सीटों पर जीती बीजेपी
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 22 Nov 2016 04:21 PM IST
विज्ञापन
मंजू दादू
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के शहडोल लोकसभा और नेपानगर विधानसभा उपचुनाव के नतीजे मंगलवार को घोषित कर दिए गए। नेपानगर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार मंजू दादू ने कांग्रेस के प्रत्याशी अंतर सिंह को 40,000 से ज्यादा मतों से पराजित किया। वहीं शहडोल लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी के प्रत्याशी ज्ञान सिंह ने 60,383 मतों से कांग्रेस की हिमाद्री को हराया।
विज्ञापन
BJP's Gyan Singh won Lok Sabha seat from Shahdol (Madhya Pradesh) by a margin of 60383 votes.
— ANI (@ANI_news) November 22, 2016
विज्ञापन
शहडोल लोकसभा उपचुनाव बीजेपी सांसद दलपत सिंह परस्ते के निधन के चलते हुआ है। वहीं, नेपानगर विधानसभा का उपचुनाव बीजेपी विधायक राजेन्द्र दादू के निधन के कारण हुआ।
विज्ञापन
शहडोल लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी के ज्ञान सिंह और कांग्रेस की हिमाद्री सिंह के अलावा 15 और प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। वहीं, नेपानगर में बीजेपी की मंजू दादू, कांग्रेस के अंतरसिंह के अलावा दो अन्य प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे।
दोनों सीटों पर जीत के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर मतदाताओं का आभार जताया है। शिवराज सिंह ने ट्वीट कर कहा, ‘नेपानगर के लोगों के स्नेह से अभिभूत हूं जो मुझे प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए काम करने की ऊर्जा देता है। शहडोल लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी की जीत के लिए क्षेत्र की जनता के प्रति ह्रदय से कृतज्ञता प्रकट करता हूं। जनता का स्नेह हमारी शक्ति है। हर चेहरे पर मुस्कान मेरा लक्ष्य।’
