{"_id":"61576f2d8ebc3e0c16517d42","slug":"bjp-will-win-all-the-seats-says-union-minister-narendra-singh-tomar-over-bypolls","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश उपचुनाव: केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा- भाजपा जीतेगी सभी सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश उपचुनाव: केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा- भाजपा जीतेगी सभी सीटें
Sat, 02 Oct 2021 01:58 AM IST
Jeet Kumar
एएनआई, ग्लालियर
एएनआई, ग्लालियर
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 02 Oct 2021 01:58 AM IST
सार
30 को बंगाल में उपचुनाव हुए हैं, वहीं अब धीरे-धीरे मध्यप्रदेश में भी भाजपा के बड़े नेता पहुंचने लगे हैं। कांग्रेस के बड़े नेता भी सभाएं कर रहे हैं।
विज्ञापन
कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर
- फोटो : एएनआई
विस्तार
मध्यप्रदेश में तीन सीटों पर होने उपचुनावों को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच घमासान जारी है। इसी दौरान ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि मध्यप्रदेश की 3 विधानसभा सीटों अलीराजपुर जिले में जोबट, निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर और सतना जिले के रायगांव के साथ मध्य प्रदेश में एक (खंडवा) लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव होने हैं और भाजपा सभी सीटें जीतेगी।
विज्ञापन
तोमर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का नेतृत्व अप्रासंगिक हो गया है। कांग्रेस पार्टी न तो विपक्ष की भूमिका ठीक से निभा पा रही है और न ही पार्टी के भीतर के कलह को दूर कर पा रही है।
विज्ञापन
