फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   bjp went incom tax office against digvijay singh

दिग्विजय के खिलाफ आयकर दफ्तर पहुंची भाजपा

Tue, 17 Mar 2015 10:43 AM IST
राजेश चतुर्वेदी / भोपाल
राजेश चतुर्वेदी / भोपाल Updated Tue, 17 Mar 2015 10:43 AM IST
विज्ञापन
bjp went incom tax office against digvijay singh

व्यापमं (व्यवसायिक परीक्षा मंडल) घोटाले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की भूमिका पर प्रश्नचिह्न लगा रहे कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के खिलाफ प्रदेश भाजपा सोमवार को आयकर दफ्तर पहुंची और बिल्डर से कथित तौर पर 10 करोड़ रुपये का कालाधन लेने पर जांच करने की मांग की।

विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने आयकर आयुक्त वीके माथुर को एक ज्ञापन देकर दिग्विजय और बिल्डर के बीच हुए कथित लेन देन पर सवाल उठाए। आवेदन में तर्क दिया गया है कि यह लेन देन वैध तरीके से नहीं किया गया, लिहाजा यह अपराध है।
विज्ञापन


इसमें आर्थिक दंड के साथ सजा भी मिलनी चाहिए । भाजपा अध्यक्ष और सरकार के दो मंत्रियों भूपेन्द्र्र सिंह व रामपाल सिंह सहित कुछ अन्य नेताओं द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में दिग्विजय के छोटे भाई पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह का भी जिक्र किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed