फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   BJP: National Working Committee meeting on Sunday, virtually all state officials will be involved

भाजपा: राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक रविवार को, वर्चुअली शामिल होंगे प्रदेश के सभी पदाधिकारी

Sat, 06 Nov 2021 06:00 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 06 Nov 2021 06:00 PM IST
सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार को होगी। सभी पदाधिकारी वर्चुअली इसमें भाग लेंगे। प्रधानमंत्री के संबोधन से होगा बैठक का समापन।

विज्ञापन
BJP: National Working Committee meeting on Sunday, virtually all state officials will be involved
भाजपा (सांकेतिक चित्र) - फोटो : social media

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक रविवार को दिल्ली में आयोजित की जा रही है। बैठक का शुभारंभ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे एवं समापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संबोधन से होगा। इस बैठक में मध्यप्रदेश के कुल 21 पदाधिकारी भाग लेंगे। यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने मीडिया से चर्चा के दौरान दी। 
विज्ञापन


विशेष तौर पर सजाया गया कुशाभाऊ ठाकरे कक्ष
प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने मीडिया को बताया कि इस बैठक में मध्यप्रदेश के 11 पदाधिकारी व कार्यकर्ता दिल्ली में उपस्थित रहेंगे, जबकि 10 पदाधिकारी प्रदेश कार्यालय के कुशाभाऊ ठाकरे कक्ष से इस बैठक में वर्चुअली भाग लेंगे। इस बैठक के लिए कुशाभाऊ ठाकरे कक्ष को विशेष तौर पर सजाया गया है, जो प्रदेश की लोकसंस्कृति एवं लोकजीवन की झलक दिखाता है। बैठक प्रातः 10 बजे शुरू होगी। उद्घाटन सत्र के पश्चात बैठक में दिवंगत पार्टीजनों, राष्ट्रीय विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए शोक प्रस्ताव लाया जाएगा।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री जी के स्वागत की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता
शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति में राजा शंकरशाह और रघुनाथशाह के बलिदान दिवस के कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की थी। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए हमारे प्रधानमंत्री भोपाल आ रहे हैं, यह प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए गौरव का विषय है। इसे लेकर सभी कार्यकर्ता उत्साहित हैं और वे माननीय प्रधानमंत्री जी के स्वागत तथा जनजातीय गौरव दिवस समारोह को और भी गौरवशाली बनाने की तैयारियों में जुटे हुए हैं। शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री जी इस समारोह में ही जनजातीय विकासखंडों में घर-घर राशन योजना का भी शुभारंभ करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता का भला नहीं, झूठ बोलकर गुमराह करना चाहती है कांग्रेस
प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर विपक्षी दलों ने जनता को गुमराह करने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन जनता ने उन्हें नकार दिया है। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती करके जनता को जो तोहफा दिया है, उसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के इस फैसले से प्रदेश के आम लोगों तथा किसानों को राहत मिलेगी। कांग्रेस शासित राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम न होने के प्रश्न पर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस वास्तव में सिर्फ झूठ बोलना चाहती है, जनता को गुमराह करना चाहती और शोर मचाना चाहती है। वह जनता का भला नहीं चाहती। और अब यही बात जनता के सामने आ गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed