फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   bjp leader raghunandan sharma talks about party

‘संघ, भाजपा में फिल्टर की व्यवस्था हो’

Sun, 29 Jun 2014 09:23 PM IST
जयप्रकाश पाराशर/अमर उजाला, भोपाल
जयप्रकाश पाराशर/अमर उजाला, भोपाल Updated Sun, 29 Jun 2014 09:23 PM IST
विज्ञापन
bjp leader raghunandan sharma talks about party

व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) भर्ती घोटाले में संघ और भाजपा नेताओं के नाम आने के मुद्दे पर भाजपा नेता रघुनंदन शर्मा ने प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, "पार्टी को ऐसी व्यवस्था (मैकेनिज्म) बनानी चाहिए जो फिल्टर का काम कर सके और पार्टी में ऐसे लोग नहीं आ सकें जो केवल सत्ता का फायदा उठाने के लिए जुड़ते हैं।"
विज्ञापन


बता दें कि रघुनंदन शर्मा भाजपा के वो नेता हैं, जो व्यापमं घोटाले में गिरफ्तार पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा के बचाव में सामने आए थे।

'पार्टी-संघ में फिल्टरेशन की जरूरत'

bjp leader raghunandan sharma talks about party

रघुनंदन शर्मा का कहना है, "कई लोग भाजपा से इसलिए जुड़ जाते हैं कि सत्ता का फायदा उठा सकें, उनका संघ या भाजपा की विचारधारा से कोई संबंध नहीं रहता।"

उनके मुताबिक, "अब पार्टी में कुशाभाऊ ठाकरे और प्यारेलाल खंडेलवाल जैसे नेता नहीं हैं, जो ऐसी अवांछित चीजों पर निगाह रख सकें। वे संघ या पार्टी में फिल्टरेशन का काम करते थे।"

उल्लेखनीय है कि विशेष कार्यबल (एसटीएफ) की जांच में कई लोगों के बयानों में संघ नेताओं के नाम सामने आए हैं। जिसका मध्य प्रदेश पुलिस ने बाद में खंडन किया। लेकिन पुलिस ने यह कहा है कि पंकज त्रिवेदी के कंप्यूटर की हार्डडिस्क से कोई सबूत नहीं मिले, जिसमें संघ नेताओं के नाम आते हों।

कई मुद्दों पर जताया असंतोष

bjp leader raghunandan sharma talks about party

बीजेपी नेता रघुनंदन शर्मा का कहना है, "आज ऐसा दौर है, जिसमें कई परिक्रमा करने वाले आगे बढ़ जाते हैं। लेकिन इससे पराक्रम करने वाले की हार नहीं होती। सत्य की जीत होती है। अंत में पराक्रम करने वाले ही जीतते हैं।"

राज्यसभा के सदस्य रहे रघुनंदन शर्मा को लोकसभा चुनावों में टिकट नहीं मिला था। वह मंदसौर से चुनाव लड़ने के इच्छुक थे।

शर्मा ने कहा, "यह सच है कि मैं मंदसौर से चुनाव लड़ना चाहता था। पार्टी नेतृत्व ने मुझे कहा था कि आपको चुनाव लड़ना है। बाद में मुझे टिकट नहीं दिया। पार्टी का निर्णय मैंने स्वीकार किया, लेकिन अपनी असहमति मैंने पार्टी नेतृत्व को बता दी। मुझे दुख तो है।"

व्यापमं घोटाले का दंश झेल रही शिवराज सरकार के बारे में शर्मा का कहना है, "सरकार अच्छा काम कर रही है। मध्य प्रदेश में भाजपा आगे ही बढ़ने वाली है, पीछे हटने वाली नहीं है।" उनका कहना है, "अब केंद्र और राज्यों में अभूतपूर्व प्रदर्शन ही होगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed