{"_id":"630c9cfe75e2ad25ad24d823","slug":"bjp-leader-assaulted-in-sheopur-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sheopur: दबंग नेता ने अपने गुर्गों को बुलाकर लाठी-डंडों से बीजेपी मंडल अध्यक्ष की पिटाई करवाई, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sheopur: दबंग नेता ने अपने गुर्गों को बुलाकर लाठी-डंडों से बीजेपी मंडल अध्यक्ष की पिटाई करवाई, मामला दर्ज
Mon, 29 Aug 2022 04:33 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 29 Aug 2022 04:33 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में बीजेपी नेताओं के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। दबंग नेता ने अपने गुर्गों को बुलाकर बीजेपी मंडल अध्यक्ष की पिटाई करवा दी। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बीजेपी नेता
- फोटो : Social Media
विस्तार
श्योपुर जिले में बीजेपी मंडल अध्यक्ष लकी सुमन के साथ उनकी ही पार्टी के एक दबंग नेता और उनके गुर्गों के द्वारा लाठी-डंडों से जमकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मामला देहात थाना इलाके के सोंईकला कस्बे का है। बताया गया है, पार्टी का कार्यक्रम आयोजित कराने के लिए बीजेपी के मानपुर मंडल अध्यक्ष लकी सुमन पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ चंदा जुटा रहे थे। कार्यक्रम कुछ समय बाद होना था, इसलिए उसकी सूचना भी ज्यादा लोगों को नहीं दी गई। इसी बात को लेकर पार्टी के दबंग नेता नाथूलाल मीणा और उनके बेटे नरेश मीणा ने अपने गुर्गों को बुलाकर बाइक पर आ रहे बीजेपी मंडल अध्यक्ष लकी सुमन को चलती बाइक से खींचकर उनके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
घटना के बाद माली समाज के लोगों में खासा आक्रोश है। पार्टी के नेता भी घटना की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल में पहुंच गए। इस बारे में प्रत्यक्षदर्शी और बीजेपी जिला उपाध्यक्ष दलवीर सिंह का कहना है, पार्टी के कार्यक्रम के लिए वह एक गांव में गए थे। लकी सुमन को बैठाकर वह श्योपुर की ओर आ रहे थे, तभी नाथूलाल मीणा के बेटे नरेश मीणा सहित सात से आठ लोगों ने लकी को चलती हुई बाइक से खींच लिया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट करके कहने लगे कि देखते हैं हमारे बिना कार्यक्रम कैसे करेगा। अन्य लोगों ने भी यही बात मीडियाकर्मी और पुलिस को बताई है। इस बारे में श्योपुर एसडीओपी का कहना है, पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने लकी सुमन के साथ मारपीट की है। मामला दर्ज करके मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
