फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bjp ahead social media use on election campaign

चुनाव प्रचार में बीजेपी सोशल मीडिया का यूज करने में सबसे आगे 

Tue, 28 Mar 2017 09:53 PM IST
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी Updated Tue, 28 Mar 2017 09:53 PM IST
विज्ञापन
Bjp ahead social media use on election campaign
Bjp logo

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक चुनाव को लेकर बीजेपी सोशल मीडिया की शक्ति और पहुंच को समझने में सबसे आगे है। आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों को देखते हुए बीजेपी ने अपने नेताओं से प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ राजनीतिक लड़ाई में एक सामाजिक मीडिया युद्ध के लिए तैयार रहने को कहा है। सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी पार्टी कार्यकर्ताओं के माध्यम से एक वेब चैनल लॉन्च करने और उसके जरिये पार्टी कार्यकर्ताओं के माध्यम से सोशल मीडिया नेटवर्क का जोरदार उपयोग करने पर विचार कर रही है।

विज्ञापन


बीजेपी राज्य प्रमुख नंदकुमार सिंह चौहान ने एक सोशल मीडिया प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से कहा, "भाजपा मजबूत सोशल मीडिया नेटवर्क की वजह से पिछले लोकसभा चुनाव में विजयी हुई।पीएम नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमितशाह ने सोशल मीडिया की शक्ति को समझते हुए इसके जरिये लोगों को जागरूक कर समाज के आखिरी व्यक्ति तक अपनी पहुंच बनाने की योजना बनाई थी।"
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को अपनी उपस्थित दर्ज करानी होगी और उन्हें लोगों को व्हाट्सऐप, फेसबुक, ट्वीटर और अन्य सोशल मीडिया माध्यमों के जारिये जागरुग कर उनके साथ जुड़ना होगा। यह प्रयोग उत्तर प्रदेश समेत हालही में हुए पांच राज्यों के चुनाव में बीजेपी के पक्ष में रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर विशेषज्ञों की एक नई पीढ़ी पार्टी के भीतर उभरेगी: डबी

Bjp ahead social media use on election campaign
bjp

उन्होंने कहा कि बीजेपी प्रमुख ने संयुक्त राज्य अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान सोशल मीडिया के द्वारा निभाई गई भूमिका का भी उल्लेख किया जहां डोनाल्ड ट्रम्प ने तथाकथित लोकप्रिय हिलेरी क्लिंटन के खिलाफ विजयी रहे। उन्होंने कहा कि सोशल नेटवर्किंग साइट्स की मदद से, श्रमिकों को सरकारी योजनाएं, पार्टी के कार्यक्रमों तथा योजनाओं को जनता तक पहुंचाना और युवा मतदाताओं से उनकी समस्याओं को जानने के लिए बातचीत करनी चाहिए। एक नियमित संचार ही केवल लोगों के साथ जोड़ सकता है। 

इसी कार्यशाला के दौरान, बीजेपी राज्य आईटी और सोशल मीडिया प्रभारी शिवराज डबी ने मुख्यमंत्री और वरिष्ठ पार्टी के नेताओं के सामने लोकप्रिय ऐप डाउनलोड करने का तरीका दिखाया और साथ में यह भी बताया कि जनता के लिए उनका उपयोग कैसे किया जा सकता है। डबी ने कहा, सोशल मीडिया वर्कशॉप डिवीजन और जिला स्तर पर आयोजित किए जाएंगे, जिससे साइबर विशेषज्ञों की एक नई पीढ़ी पार्टी के भीतर उभरेगी।

उन्होंने कहा, "यह प्रयोग जल्द ही राज्य में पार्टी के विचारों को लोकप्रिय बना देगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed