फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   woman died due to electric shock, two families are in despair due to death of staff nurse

MP News: भोपाल में डबल ट्रेजेडी, करंट से गई महिला की जान, स्टाफ नर्स की मौत से दो परिवारों में छाया सन्नाटा

Fri, 22 Aug 2025 06:50 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 22 Aug 2025 06:50 PM IST
सार

भोपाल जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं की मौत हो गई। बैरसिया क्षेत्र में 28 वर्षीय महिला केसर बाई की करंट लगने से मौत हो गई, जब उनका पैर गिरे हुए बिजली तार पर पड़ गया।
 

विज्ञापन
woman died due to electric shock, two families are in despair due to death of staff nurse
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 बैरसिया थाना क्षेत्र में बिजली के तार की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं, टीटी नगर इलाके में एक स्टाफ नर्स की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। दोनों घटनाओं से परिजनों में गहरा शोक व्याप्त है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी वीरेन्द्र सेन के मुताबिक, 28 वर्षीय केसर बाई ग्राम बिरहा श्यामखेड़ी में अपने परिवार के साथ रहती थीं। उनके घर के पीछे से बिजली की लाइन निकली हुई है, जिससे अवैध कनेक्शन लेकर बिजली का उपयोग किया जा रहा था। बीते दिन जब वह बर्तन धोने घर के पीछे गईं, तभी बिजली की लाइन से जुड़ा तार जमीन पर गिरा हुआ था। अनजाने में जैसे ही उनका पैर उस तार पर पड़ा, उन्हें तेज करंट लगा और वे गिर पड़ीं। आवाज सुनकर पति मौके पर पहुंचे और तत्काल उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



ये भी पढ़ें- दो साल से लापता शिक्षक, फिर भी जारी हो रहा वेतन, खड़ेहा में शासकीय माध्यमिक शाला का मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, टीटी नगर थाना क्षेत्र के तुलसी टॉवर के पीछे 99 क्वार्टर में रहने वाली 60 वर्षीय सरोज मनी श्रीवास की भी मौत हो गई। वह जेपी अस्पताल में स्टाफ नर्स थीं। उनके पति पुलिस विभाग से एएसआई पद से रिटायर हो चुके हैं। जानकारी के अनुसार, बुधवार रात उनकी छोटी बेटी कुत्ते को घुमाने बाहर गई थी जबकि पति कोलार में बन रहे मकान पर गए हुए थे। बेटी जब घर लौटी तो मां को बिस्तर पर बेसुध पाया। शोर मचाने के बाद परिजन पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां रात करीब ढाई बजे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दोनों घटनाओं के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed