{"_id":"67602ecc9ac8ebee3e0c84eb","slug":"winter-session-of-mp-assembly-uproar-over-fertilizer-crisis-opposition-walkout-proceedings-lasted-only-one-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP विधानसभा का शीतकालीन सत्र: खाद संकट पर हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट, पहले दिन सिर्फ डेढ़ घंटे चली कार्यवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP विधानसभा का शीतकालीन सत्र: खाद संकट पर हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट, पहले दिन सिर्फ डेढ़ घंटे चली कार्यवाही
Mon, 16 Dec 2024 07:14 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Mon, 16 Dec 2024 07:14 PM IST
सार
शून्यकाल में नेता प्रतिपपक्ष उमंग सिंघार ने खाद संकट पर चर्चा कराने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार इस मुद्दे पर चर्चा नहीं कराना चाहती। इस बीच, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बांग्लादेश के उदय के लिए आज के दिन को ऐतिहासिक बताते हुए पाक सैनिकों के भारतीय सेना के सामने सरेंडर करने की बात कही। इसके बाद मुद्दा भटकाने का आरोप लगा कर कांग्रेस विधायकों ने वॉकआउट कर दिया।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष, सीएम, नेता प्रतिपक्ष समेत अन्य नेता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सोमवार को कांग्रेस ने खाद संकट को लेकर सरकार पर चर्चा नहीं कराने के आरोप लगा कर सदन से वॉकआउट कर दिया। शून्यकाल में नेता प्रतिपपक्ष उमंग सिंघार ने खाद संकट पर चर्चा कराने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार इस मुद्दे पर चर्चा नहीं कराना चाहती। इस बीच, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बांग्लादेश के उदय के लिए आज के दिन को ऐतिहासिक बताते हुए पाक सैनिकों के भारतीय सेना के सामने सरेंडर करने की बात कही। इस पर विपक्ष ने खाद संकट के मुद्दे को भटकाने का आरोप लगा कर शोर शराबा शुरू कर दिया, इसके बाद सदन से वॉक आउट कर दिया। वहीं, कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने सदन में गलत जानकारी देने का मुद्दा उठाया। विधानसभा के शून्यकाल में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने खाद का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में खाद नहीं मिलने के कारण किसान परेशान है। वह बोवनी नहीं कर पा रहे। सरकार खाद की व्यवस्था नहीं कर पा रही। सरकार बार-बार यूक्रेन की बात करती है। सरकार क्यों नहीं मैक्सिको या मोरक्को से बुलवा पाई। सरकार ब्राजीन से बुलवा पाई। वहां से हमारे यहां इम्पोर्ट होता था। सरकार इस पर बात ही नहीं करना चाहती। अध्यक्ष ने नेता प्रतिपक्ष को चर्चा के लिए विषय लगा होने की बात कहते हुए चर्चा कराने की बात कही। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि चर्चा होती रहेगी सरकार तत्काल क्या व्यवस्था कराएगी।
विजयवर्गीय ने उठाया बांग्लादेश का मुद्दा
इस बीच, संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विशेष उल्लेघ में अध्यक्ष से अनुमति मांगते हुए बांग्लादेश के उदय का मुद्दा उठा दिया। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन बांग्लोदश का उदय हुआ था और 93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों ने हमारी बहादुर सेना के सामने आत्मसमर्पण किया था। उन्होंने प्रस्ताव रखा कि यह सदन भारतीय सेना को उनकी बहादुरी के लिए बधाई और शुभकामनांए देता है। इस बीच ही सदन में विपक्ष ने खाद के मुद्दे से भटकाने की बात कहकर शोर शराबा शुरू कर दिया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार की तरफ से खाद की कोई व्यवस्था नहीं करने के कारण हम सदन से बहिर्घमन करते हैं।
मंत्री ने स्वीकारा सदन में दी गलत जानकारी
प्रश्नकाल में दो ही प्रश्न हुए। कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने सदन में गलत जानकारी देने का मुद्दा प्रश्नकाल में उठाया। जयवर्धन सिंह ने कहा कि उनको गलत जानकारी दी गई। इस पर उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने भी स्वीकारा की गलत जानकारी दी गई थी, लेकिन अब उसे ठीक कर दिया गया है। जयवर्धन सिंह ने कहा कि उन्होंने पिछले सत्र में राघौगढ़ के डिग्री कॉलेज को लेकर पूछे सवाल पर मंत्री ने जवाब दिया कि वहां एमएससी फिजिक्स और एमएससी केमेस्ट्री कोर्स चल रहा है। जबकि वहां पर ये कोर्स चल ही नहीं रहे है। मंत्री ने स्वीकार किया कि गलत जानकारी दी गई थी और गलत जानकारी देने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। ध्यानकर्षण में पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने अपनी ही सरकार को घेरा। इसके बाद दन की कार्रवाई तेज से हुई। मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए सदन को स्थगित की कार्रवाई स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन
खाद की बोरी लेकर पहुंचे कांग्रेस विधायक
शीतकालीन सत्र के पहले दिन कांग्रेस नेता ट्रैक्टर और ट्रॉली पर सवार होकर खाली खाद की बोरी लेकर विधानसभा परिसर में पहुंचे। यहां पर उन्होंने खाद की बोरियों को लेकर गांधी प्रतिमा के सामने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। विधायक सचिन यादव ने कहा कि प्रदेश का किसान खाद को लेकर परेशान है। 12 वर्ष पहले जो सोयाबीन के दाम थे, आज भी वही मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि खाद नहीं मिल रहा है, अगर मिल रहा तो ब्लैक में नकली खाद मिल रहा है। जोबट से कांग्रेस विधायक सेना महेश पटेल ने भी सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की परेशानी पर गंभीर कदम नहीं उठा रही है। गेहूं का वादा अनुसार समर्थन मूल्य नहीं दे रही है। लाडली बहनों को तीन हजार रुपए नहीं दिए जा रहे हैं।