फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Vande Mataram @150 Campaign: Events will be organised in 10 divisions including Bhopal and 10 special places i

वंदे मातरम @150 अभियान: प्रदेश में भोपाल सहित 10 संभागों एवं 10 विशेष स्थानों पर होंगे आयोजन

Fri, 07 Nov 2025 07:52 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 07 Nov 2025 07:52 AM IST
सार

'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा पूरे देश और मध्यप्रदेश में उत्सव मना रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 7 नवंबर को भोपाल से इस अभियान की शुरुआत करेंगे, जहां सामूहिक रूप से 'वंदे मातरम' का गायन होगा।

 

विज्ञापन
Vande Mataram @150 Campaign: Events will be organised in 10 divisions including Bhopal and 10 special places i
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी स्वर्गीय बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित 'वंदे मातरम' रचना के 7 नवंबर 2025 को 150 वर्ष पूर्ण होने पर इस गीत की वर्षगांठ को देश और प्रदेश में उत्सव के रूप में मनाएगी। शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल के शौर्य स्मारक एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल भाजपा प्रदेश कार्यालय में वंदे मातरम (अपने मूल स्वरूप में) के सामूहिक गायन में शामिल होकर शुभारंभ करेंगे। इसके बाद स्वदेशी का संकल्प भी सामूहिक रूप से लिया जाएगा। इस राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत मध्य प्रदेश के भोपाल सहित 10 संभागों तथा 10 विशेष स्थानों पर विशेष आयोजन होंगे। इन आयोजनों में प्रदेश शासन के मंत्रीगण, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक सहित जनप्रतिनिधिगण व वरिष्ठजन शामिल होंगे। 7 नवंबर से शुरू होने वाला यह उत्सव 26 नवंबर (संविधान दिवस) तक देशभर के साथ प्रदेशभर में मनाया जाएगा, जिसमें हर जिले और हर शैक्षणिक संस्थान की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: भोपाल मेट्रो सेवा शुरू होने की उम्मीद अब नवंबर में भी धुंधली, सीएमआरएस निरीक्षण की तारीख अब तक तय नहीं
विज्ञापन


वंदे मातरम का सामूहिक गायन
वंदे मातरम का सामूहिक गायन नवंबर को प्रदेश के 10 सभागीय स्थानों पर किया जा रहा है, जिनमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल के शौर्य स्मारक, उपमुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल कलेक्टर कार्यालय रीवा, प्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय कलेक्टर कार्यालय इंदौर, राकेश सिंह कलेक्टर कार्यालय जबलपुर, राव उदय प्रताप सिंह नर्मदापुरम कलेक्टर कार्यालय, प्रद्युम्न सिंह तोमर कलेक्टर कार्यालय ग्वालियर, गोविंद सिंह राजपूत कलेक्टर कार्यालय सागर, एंदल सिंह कंसाना कलेक्टर कार्यालय मुरैना, दिलीप जायसवाल कलेक्टर कार्यालय शहडोल एवं  गौतम टेटवाल कलेक्टर कार्यालय उज्जैन में वरिष्ठजनों के साथ वंदे मातरम के सामूहिक गायन में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार विधानसभा चुनाव 2025ः सीएम बोले- वोटिंग के बीच हरियाणा चुनाव की बात कर जनता को भटका रहे हैं राहुल गांधी

भाजपा 10 विशेष स्थानों पर करेगी आयोजन
भारतीय जनता पार्टी 7 नवंबर को प्रदेश के 10 विशेष स्थानों पर वंदे मातरम का सामूहिक गायन का आयोजन करेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में शामिल होंगे। इसी तरह प्रदेश के मां नर्मदा तट सेठानी घाट नर्मदापुरम, शहीद रामप्रसाद बिस्मिल स्मारक मुरैना, रानी लक्ष्मीबाई बलिदान स्थल ग्वालियर, रानी लक्ष्मीबाई स्मारक स्थल सागर, शहीद पदम्धर स्मारक रीवा, शहीद स्मारक शहडोल, शहीद रघुनाथ शाह, शंकर शाह बलिदान स्थल जबलपुर, देवी अहिल्या बाई स्मारक स्थल इंदौर एवं महाकाल लोक उज्जैन में आयोजित कार्यक्रमों में मध्य प्रदेश शासन के स्थानीय मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक, महापौर एवं वरिष्ठजन शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें-  कांग्रेस पर भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल का तंज,बोले- कांग्रेस में मेहनत नहीं,वंशवाद से तय होते हैं पद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed