फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: BJP media in-charge Ashish Agarwal took a dig at Congress, saying that positions in Congress are deci

कांग्रेस पर भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल का तंज,बोले- कांग्रेस में मेहनत नहीं,वंशवाद से तय होते हैं पद

Thu, 06 Nov 2025 07:34 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 06 Nov 2025 07:34 PM IST
सार

यूथ कांग्रेस के नए अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस में मेहनत नहीं, पद वंशवाद से तय होते हैं।  
 

विज्ञापन
MP News: BJP media in-charge Ashish Agarwal took a dig at Congress, saying that positions in Congress are deci
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में यूथ कांग्रेस के नए अध्यक्ष के रूप में पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया के पुत्र यश घनघोरिया की नियुक्ति के बाद सियासत गरमा गई है। भाजपा ने कांग्रेस पर एक बार फिर वंशवाद और गुटबाजी को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस में पद किसी की मेहनत या संगठनात्मक योग्यता से नहीं, बल्कि वंश और पट्ठावाद की परंपरा से तय होते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में संगठन चुनाव बस औपचारिकता है। युवाओं की मेहनत और संघर्ष का कोई महत्व नहीं, क्योंकि परिणाम पहले से तय रहते हैं। अध्यक्ष वही बनता है जो किसी नेता का बेटा हो। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  बिहार विधानसभा चुनाव 2025ः सीएम बोले- वोटिंग के बीच हरियाणा चुनाव की बात कर जनता को भटका रहे हैं राहुल गांधी
विज्ञापन


आशीष अग्रवाल ने आगे कहा कि कांग्रेस में लोकतंत्र का नाम मात्र दिखता है, जबकि परिवारवाद ही उसकी असली विचारधारा बन चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता चाहे कितना भी संघर्ष करें, अंतिम निर्णय हमेशा बंद कमरे में परिवार ही करता है। भाजपा प्रवक्ता ने दावा किया कि यही कारण है कि कांग्रेस में वास्तविक युवा नेतृत्व उभर नहीं पाता और पार्टी लगातार जनसमर्थन खोती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  वंदेमातरम /150 अभियान: गूंजेगा देशभक्ति का स्वर, BJP अध्यक्ष बोले-150 स्थानों पर होगा 'वंदे मातरम्' गान
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed