फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bihar Assembly Elections 2025: CM says Rahul Gandhi is misleading the public by talking about Haryana election

बिहार विधानसभा चुनाव 2025ः सीएम बोले- वोटिंग के बीच हरियाणा चुनाव की बात कर जनता को भटका रहे हैं राहुल गांधी

Thu, 06 Nov 2025 03:11 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 06 Nov 2025 03:11 PM IST
सार

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे हरियाणा चुनाव की बात कर जनता को भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने बिहार की जनता से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की।

विज्ञापन
Bihar Assembly Elections 2025: CM says Rahul Gandhi is misleading the public by talking about Haryana election
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि जब बिहार में लोकतंत्र का महापर्व चल रहा है, तब राहुल गांधी हरियाणा चुनाव की बात कर मतदाताओं में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज बिहार के लोग अपने भविष्य का निर्णय करने जा रहे हैं। ऐसे समय में विपक्ष को जनभावनाओं का सम्मान करना चाहिए, न कि अनावश्यक मुद्दे उठाकर जनता को गुमराह करना चाहिए। उन्होंने बिहार की जनता से अपील करते हुए कहा कि “लोकतंत्र के इस महायज्ञ में अधिक से अधिक भाग लें और अपने मताधिकार का प्रयोग कर विकास की दिशा में अपनी भूमिका निभाएं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: सात जिलों में 35 निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण, छह अधिकारियों पर कार्रवाई, दो ठेकेदार ब्लैकलिस्ट
विज्ञापन


डॉ. मोहन यादव ने आगे कहा कि बिहार की जनता विकास चाहती है और उसे विश्वास है कि फिर से एनडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि “पहले भी उन्होंने ईवीएम और चुनाव आयोग पर सवाल उठाकर भ्रम का माहौल बनाया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उन दावों की पोल खोल दी थी। अब वे फिर से जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं, जो सफल नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता को सलाह देते हुए कहा कि राहुल गांधी को अपनी गरिमा का ध्यान रखना चाहिए और ऐसी बयानबाज़ी से बचना चाहिए जो लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: बिजली की समाधान योजना में दो दिन में 2.70 करोड़ जमा, 1.53 करोड़ का अधिभार माफ
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed