फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Uma Bharti in danger of life Says liquor mafia can attack me anytime

MP News: उमा भारती को जान का खतरा, कहा- शराब माफिया कभी भी हमला कर सकते हैं

Tue, 18 Oct 2022 04:19 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 18 Oct 2022 04:19 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में शराबबंदी के अभियान को लेकर मुखर हो रहीं पूर्व सीएम उमा भारती ने अपनी जान को खतरा बताया है। उन्होंने कहा, मुझ पर शराब माफियाओं का हमला हो सकता है। भारती ने शराबबंदी अभियान को जारी रखने की बात कही।

विज्ञापन
Uma Bharti in danger of life Says liquor mafia can attack me anytime
पूर्व सीएम उमा भारती - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश में शराबबंदी की मांग कर रहीं पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने अपने ऊपर हमले की आशंका जताई है। वे सोमवार देर शाम भोपाल के अयोध्या बाईपास स्थित शराब दुकान पर पहुंचीं और दुकान के सामने लगे पर्दे (नेट) हटवा दिए। इसके बाद वहां कुछ देर तक कुर्सी डालकर बैठी रहीं। स्थानीय लोग खासकर महिलाएं भी जुट गईं। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने प्रशासन को घेरा।

विज्ञापन


बता दें कि उमा भारती के निशाने पर इन दिनों शराब दुकानें और अहाते बने हुए हैं। उमा ने कहा, शराब दुकानों में अहाते की कानूनी तौर पर अनुमति नहीं है, लेकिन स्थानीय प्रशासन की सहमति से अहाते खोल लिए जाते हैं। इसमें भारी भ्रष्टाचार होता है और हफ्ता वसूली से सबकी जेबें गरम होतीं हैं। इसलिए सब अपना कर्म भूल जाते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, तिलकधारी, जनेऊधारी और तलवारधारी अपने आप को भगवान का सेवक मानने वाले लोग अहाते आसानी से चलने देते हैं। मैं 7 नवंबर से अपना अभियान शुरू करने वाली थी, लेकिन अब लगता है कि यहीं पर टिक्कड़ (रोटियां) सिकेंगे। बता दें, उमा भारती ने 7 नवंबर से प्रदेश में शराब बंदी लागू होने तक घर छोड़कर शराब दुकान के सामने टेंट लगाकर रहने का एलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, दुर्गा जी और हनुमान जी के मंदिर के सामने शराब की दुकान और अहाता है। ये दुकान गैरकानूनी है। मैं 11 से 16 के बीच में यहां आना चाहती थी, लेकिन उज्जैन में प्रधानमंत्री और भोपाल में अमित शाह के कार्यक्रम थे। मैं नहीं चाहती थी कि उनके मध्यप्रदेश दौरे के समय कुछ करूं। मैं बीजेपी की कार्यकर्ता हूं, शिवराज जी की छोटी बहन हूं।

उमा ने कहा, मैं उन्हें लज्जित होते हुए नहीं देख सकती। लेकिन जो हो रहा है, उसे देख नहीं पा रही हूं। ये दुकान मुझे छह महीने से अखर रही थी, ये दुकानदार कोर्ट से स्टे लेकर आ गए। मुझ पर शराब माफिया का हमला होगा। मुझ पर जाति और धर्म के भेद का आरोप लगाया जाएगा। शराब की दुकानें चलाने वाले लोगों को ताकत सत्ता से प्राप्त हुई है। मेरा इतना ही कहना है कि सत्ता से मिली ताकत सरकार वापस ले ले। मैं पांच महीने का इंतजार कैसे करूं।


उमा भारती ने कहा, अयोध्या बाईपास की जिस दुकान के सामने मैं पहुंची, वहां 40 साल पुराने हनुमान जी और दुर्गा जी के मंदिर बने हैं। मैं छह महीने से सरकार से इस दुकान को बंद कराने की बात कर रही हूं। सितंबर में दुकान बंद हुई और तीन दिन में ही वह कोर्ट का स्टे लेकर आ गया। इससे मुझे बहुत तकलीफ थी। मैं 7 नवंबर का इंतजार नहीं कर सकती थी। मैं यहां आई तो पता चला कि पूरे मप्र में किसी अहाते की अनुमति नहीं हैं। ऐसे स्थान पर जहां सामने मंदिर बने हैं, वहीं शराब पिलाई जा रही है। कम से कम इन्हें तो बंद कर दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed