फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Tiffin politics in BJP: VD discussing with senior leaders over lunch, initiative to coordinate before election

भाजपा में टिफिन पॉलिटिक्स: वीडी वरिष्ठ नेताओं के साथ लंच पर कर रहे चर्चा,चुनाव से पहले समन्वय बनाने की पहल

Fri, 09 Jun 2023 12:05 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 09 Jun 2023 12:05 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने खजुराहो के चिल्ड्रन पार्क में वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं के टिफिन पॉलिटिक्स की शुरुआत की है।  इस बैठक में सभी कार्यकर्ता अपने-अपने घरों से टिफिन लेकर आए और खाया। प्रदेश अध्यक्ष ने अपने हाथों से सभी को भोजन परोसा।

विज्ञापन
Tiffin politics in BJP: VD discussing with senior leaders over lunch, initiative to coordinate before election
भाजपा की टिफिन पॉलिटिक्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में चुनाव है। इससे पहले भाजपा ने वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाने की नई पहल की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने खजुराहो से टिफिन पॉलिटिक्स शुरू की है। इसमें वह नेताओं के साथ लंच और डिनर कर वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा कर रहे हैं। 
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने खजुराहो के चिल्ड्रन पार्क में वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं के टिफिन पॉलिटिक्स की शुरुआत की है।  इस बैठक में सभी कार्यकर्ता अपने-अपने घरों से टिफिन लेकर आए और खाया। प्रदेश अध्यक्ष ने अपने हाथों से सभी को भोजन परोसा। इसे चुनाव से पहले भाजपा की पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं में समन्वय बनाने की पहल बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, प्रदेश में कई जिलों में भाजपा के नेता अपने आप को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। दरअसल, ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में आने के बाद कई नेता नाराज है। उनका आरोप है कि पार्टी में अब उनकी कोई पूछ परख नहीं हो रही है। इसको लेकर कई नेताओं ने खुलकर अपनी रखी। इन नेताओं को अब अपना राजनीतिक करियर खत्म होता दिख रहा है। ऐसे नेताओं को कांग्रेस भी साधने में जुटी हुई है। इसकी शुरुआत भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री स्व.    कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी और अशोक नगर के मुंगावली से तीन बार के विधायक रहे स्व. देशराज सिंह यादव के बेटे यादवेंद्र सिंह यादव को शामिल कर भी ली है।

बता दें कि चुनाव से पहले पार्टी और बिखराव नहीं चाहती है। ऐसे पार्टी के नाराज नेताओं के घर सीनियर नेता पहुंचने लगे हैं। साथ ही उनकी बातों को सुनी जा रही है। पार्टी जानती है कि चुनाव से पहले इन नेताओं को नहीं मनाया गया तो चुनाव के दौरान बड़ा खामियाजा उठाना पड़ सकता है। टिफिन पॉलिटिक्स को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। अब देखना होगा कि इसका कितना असर लोगों को एकजुट करने में होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed