फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Thousands of rupees swindled by handing over fake gold samples, accused arrested.

Bhopal News: नकली सोने का सैंपल थमाकर हजारों की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 18 Dec 2025 03:01 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Thu, 18 Dec 2025 03:01 PM IST
सार

नजीराबाद में नकली सोना दिखाकर जालसाज ने किसान से ठगी की। सोने की ईंट का सैंपल देकर पांच हजार रुपये लिए। जांच में सैंपल नकली निकला। सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई और पुराने बदमाश असरार खान को गिरफ्तार कर 800 ग्राम नकली ईंट बरामद की। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
Bhopal News: Thousands of rupees swindled by handing over fake gold samples, accused arrested.
अपराध। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नकली सोना दिखाकर लोगों के साथ ठगी करने वाले पुराने बदमाश ने नजीराबाद इलाके में एक किसान के साथ जालसाजी कर दी। उसने सोने की ईंट का सैंपल देने के बाद पांच हजार रुपये ले लिए। चेक कराने पर सैंपल नकली निकला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


नजीराबाद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दयाल सिंह गुर्जर खेती किसानी करते हैं। बुधवार को वे ग्राम रूनाहा जोड़ से गुजर रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक व्यक्ति मिला। उस व्यक्ति ने कहा कि खेत में काम करते वक्त उसे सोने की ईंट मिली है। वह इस ईंट को सस्ते दामों पर बेचकर नकदी हासिल करना चाहता है, क्योंकि उसे अपने जरूरी काम निपटाने के लिए नकदी की जरूरत है न कि सोने की। दयाल सिंह ने उस व्यक्ति की बात पर भरोसा कर लिया। बातचीत के दौरान उस व्यक्ति ने अपना नाम असराल खान बताया। दयाल सिंह जब सोने की ईंट खरीदने को तैयार हो गए तो उस व्यक्ति ने कहा कि पहले आप सोने का टुकड़ा सैंपल के रूप में ले लो। उसे चेक करा लेना इसके बाद ही बाकी का सोना खरीद लेना।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अब दूसरों को कैसे दिखाएंगे वन्यजीवों के संग बिताए यादगार पल? बदल गए जंगल सफारी के नियम
विज्ञापन
विज्ञापन


दयाल सिंह का यह बात सही लगी। सैंपल के बदले में उस व्यक्ति ने दयाल सिंह से पांच हजार रुपये ले लिए। दयाल ने जब यह सैंपल चैक कराया तो वह नकली निकला। उन्होंने तुरंत ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई तथा जालसाज की तलाश शुरू की। इसी दौरान मुखबिर से पता चला कि असरार खान नाम का जालसाज विदिशा के देहात इलाके में रहता है तथा नकली सोने के नाम पहले भी ठगी की कई वारदातें कर चुका है। सूचना मिलते ही पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 800 ग्राम की नकली सोने की ईंट बरामद की है जो उसने दयाल सिंह को दिखाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed