फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   The film 'The Sabarmati Report' will be tax free in Madhya Pradesh

The Sabarmati Report: मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री हुई फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट', CM मोहन यादव ने किया एलान

Tue, 19 Nov 2024 02:28 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 19 Nov 2024 02:28 PM IST
सार

The Sabarmati Report: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया है। उन्होंने कहा कि सभी मंत्री और विधायक भी यह फिल्म देखेंगे।
 

विज्ञापन
The film 'The Sabarmati Report' will be tax free in Madhya Pradesh
मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री होगी फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को टैक्स फ्री कर दिया है। मंगलवार को सीएम डॉ मोहन यादव ने AUAP की ओर से आयोजित सेमिनार में फिल्म को टैक्स फ्री करने का एलान किया। उन्होंने कहा है कि फिल्म साबरमती को एमपी के सभी विधायक और सांसद देखने जाएंगे।
विज्ञापन


धीरज सरना द्वारा निर्देशित और विक्रांत मैसी की मुख्य भूमिका वाली फिल्म द साबरमती रिपोर्ट ने अपने शुरुआती वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। 2002 में गुजरात के गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस में आग लगाने की दुखद घटना पर आधारित इस फिल्म में रिद्धि डोगरा और राशि खन्ना भी हैं।
विज्ञापन


फिल्म को लेकर सीएम ने क्या कहा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' की सराहना करते हुए इसे इतिहास के एक काले अध्याय को समझने का माध्यम बताया। उन्होंने कहा, "यह फिल्म सच्चाई को उजागर करती है। राजनीति अपनी जगह है, लेकिन वोटों की राजनीति के लिए इतना गंदा खेल खेलना बेहद शर्मनाक था। CM यादव ने तत्कालीन मुख्यमंत्री और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने  बेहद कुशलता और धैर्य से इस कठिन समय में गुजरात और देश की इज्जत बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed