फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Uproar over the removal of 260 outsourced employees at AIIMS: Sit-in protest at the main gate; termination ord

एम्स में 260 आउटसोर्स कर्मचारियों के हटाने पर हंगामा: मुख्य गेट पर धरना,विरोध के बाद सेवा समाप्ति का आदेश वापस

Thu, 01 Oct 2026 05:56 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Thu, 01 Oct 2026 05:56 PM IST
सार

भोपाल एम्स में करीब 260 आउटसोर्स कर्मचारियों को हटाए जाने के विरोध में मुख्य गेट पर प्रदर्शन हुआ। हाउसकीपिंग और वार्ड बॉय समेत प्रभावित कर्मचारियों ने नौकरी बहाल करने की मांग की। विरोध के बाद एम्स प्रबंधन ने सेवा समाप्ति और ट्रांसफर से जुड़े आदेश वापस लेने का फैसला लिया। प्रबंधन के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने धरना खत्म कर दिया।

विज्ञापन
Uproar over the removal of 260 outsourced employees at AIIMS: Sit-in protest at the main gate; termination ord
एम्स के कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 भोपाल एम्स में करीब 260 आउटसोर्स कर्मचारियों को हटाए जाने के मामले ने बुधवार रात से गुरुवार तक हंगामा खड़ा कर दिया। हाउसकीपिंग, वार्ड बॉय समेत कई कर्मचारियों के नाम सेवा समाप्ति की सूची में होने की बात सामने आने के बाद कर्मचारियों ने एम्स के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का आरोप था कि उन्हें बिना कारण बताए नौकरी से हटाने का फैसला लिया गया। बताया गया कि कर्मचारियों की सूची बुधवार रात करीब 9 बजे जारी की गई थी। इसके बाद एमजी सोलंकी कंपनी से जुड़े कर्मचारियों ने विरोध शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने एजेंसी और एम्स प्रबंधन से नौकरी से हटाने के फैसले का आधार बताने और रोजगार बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन


विरोध के बाद एम्स ने लिया फैसला वापस
कर्मचारियों के प्रदर्शन के बाद एम्स प्रबंधन ने करीब 260 आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवा समाप्ति और ट्रांसफर से संबंधित आदेश वापस लेने की बात कही। इसके बाद हाउसकीपिंग, वार्ड बॉय समेत प्रभावित अन्य कर्मचारियों की बहाली का रास्ता साफ हुआ। मध्यप्रदेश ठेका मजदूर कांग्रेस इंटक के अध्यक्ष केके नेमा के मुताबिक, कर्मचारियों को हटाए जाने के विरोध में धरना चल रहा था। प्रबंधन की ओर से मांगों पर आश्वासन मिलने के बाद धरना खत्म कर दिया गया। उन्होंने कहा कि करीब 260 कर्मचारियों को नोटिस दिए गए थे और आश्वासन दिया गया है कि उन्हें नौकरी से नहीं हटाया जाएगा। कर्मचारियों से जुड़े अन्य मुद्दों के निराकरण का भी आश्वासन मिला है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-एमपी में मानसून की विदाई अब करीब: बारिश का कोटा चार फीसदी कम, तीस जिलों में कमी, आज आठ जिलों में बूंदाबांदी
विज्ञापन
विज्ञापन



एम्स बोला- गलतफहमी दूर की, सेवाएं निर्बाध
एम्स भोपाल ने अपने प्रेस नोट में कहा कि अस्पताल में मरीजों को निर्बाध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। आउटसोर्स के माध्यम से कार्यरत सफाई कर्मचारियों को हुई कुछ गलतफहमी को दूर करने के लिए प्रशासन ने तत्काल कदम उठाए और कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका निराकरण किया।एम्स प्रशासन के मुताबिक, उसके त्वरित प्रयासों से मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं लगातार जारी हैं। प्रशासन ने कहा कि वह मरीजों को निर्बाध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ अपने सभी आउटसोर्स कर्मचारियों के साथ सहयोगात्मक संवाद बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed