{"_id":"643e57c9950b63522f0f15e8","slug":"summer-heat-in-madhya-pradesh-mercury-reaches-43-degrees-in-khajuraho-chances-of-drizzle-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Update: मध्यप्रदेश में गर्मी का सितम, खजुराहो में 43 डिग्री पहुंचा पारा, बूंदाबांदी के भी आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Update: मध्यप्रदेश में गर्मी का सितम, खजुराहो में 43 डिग्री पहुंचा पारा, बूंदाबांदी के भी आसार
Tue, 18 Apr 2023 02:11 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 18 Apr 2023 02:11 PM IST
सार
मध्यप्रदेश में बादलों के साफ होने के बाद अब लोगों को गर्मी का सितम झेलना पड़ रहा है। सोमवार को प्रदेश के करीब 20 शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में अब गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। बादल साफ होने के बाद प्रदेश के कई शहरों में पारा चढ़ रहा है। राजधानी भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन समेत करीब 20 शहरों में चुभने वाली गर्मी लोगों को सता रही है। ग्वालियर में सोमवार को अब तक का सबसे गर्म दिन रहा तो वहीं खजुराहो में पारा 43.2 डिग्री पर पहुंच गया है। वहीं, मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में बादल साफ होने से पारा और बढ़ने के आसार व्यक्त किए हैं, वहीं, 18 अप्रैल से मौसम में बदलाव होने की बात भी मौसम विशेषज्ञ कह रहे हैं।
मौसम विभाग की बीते की रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहा। जबलपुर, उज्जैन, नर्मदापुरम, इंदौर संभाग के जिलों में तापमान सामान्य और शेष संभागों में सामान्य से ज्यादा रहा। प्रदेश का सर्वाधिक तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस तापमान खजुराहो में दर्ज किया गया। प्रदेश के 10 शहरों के तापमान की बात करें तो बीते 24 घंटों में भोपाल 40.9, जबलपुर 40.4, ग्वालियर 41.7, इंदौर 39.6, उज्जैन 39.0, दमोह में 42.5, खजुराहो 43.2, दतिया 43.2, खरगोन 41.0 और हिल स्टेशन पचमढ़ी का तापमान 34.5 दर्ज किया गया।