फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   RSS Statement country does not need a population control law yet must study first

RSS Statement: देश को अभी जनसंख्या नियंत्रण कानून की जरूरत नहीं, पहले अध्ययन करना होगा

Sat, 22 Oct 2022 08:00 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 22 Oct 2022 08:00 PM IST
सार

देश में जनसंख्या वृद्धि को रोकने के लिए सख्त कानून बनाए जाने को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहमत नहीं है। संघ की सोच है कि ऐसी नीति बनानी होगी, जिससे हमें नुकसान न हो। ऐसे में पहले कई बातों को ध्यान में रखना होगा।

विज्ञापन
RSS Statement country does not need a population control law yet must study first
'जनसंख्या नियंत्रण कानून की जरूरत नहीं' - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सरकार को सलाह दी है कि जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने से पहले कुछ मुद्दों पर विचार करना चाहिए। संघ के मध्य भारत प्रांत के संघ चालक अशोक पांडेय ने कहा, साल 2025 तक मध्यप्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में संघ की शाखाएं लगाने का काम शुरू हो जाएगा। इसको लेकर संघ ने योजना तैयार कर ली है। संघ स्वावलंबन और पर्यावरण पर भी काम करेगा। तीन साल के लिए 240 विस्तारक संघ अलग-अलग स्थानों पर भेजेगा।

विज्ञापन


संघ की प्रयागराज में हुई बैठक की जानकारी देते हुए अशोक पांडे ने कहा, घुसपैठ, धर्मांतरण और रोहिंग्या मुसलमान के कारण देश में मुसलमानों की संख्या बढ़ रही है। इसलिए सरकार ऐसी जनसंख्या नीति बनाए, जो सभी धर्मों और समाज के सभी वर्गों पर समान रूप से लागू हो। इसको लेकर उन्होंने पिछले दशकों में तेजी से बढ़ी मुलसमानों की आबादी को लेकर आंकड़े भी पेश किए। मार्च में संघ की प्रतिनिधि सभा में इसको लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन


संघ के सौ साल पूरे होने पर सभी जगहों पर शताब्दी विस्तारक निकलेंगे। देश के प्रांतों के साथ मध्यप्रदेश में भी शताब्दी विस्तारक निकलेंगे। अभी मध्य भारत प्रांत में 102 शताब्दी विस्तारक निकले हैं, जिन्हें एक साल में 200 तक पहुंचाया जाएगा। उधर, देश भर में तीन हजार शताब्दी विस्तारक निकले हैं और एक हजार विस्तारक और भी निकलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, संघ के मध्य भारत प्रांत में संघ रचना के 1 हजार 814 ग्रामीण मंडल हैं। एक साल में यहां 150 नए मंडलों में काम शुरू हुआ है। वर्तमान में संघ के 820 मंडलों में शाखा और 260 मंडलों में साप्ताहिक मिलन के कार्यक्रम हो रहे हैं। शहरी क्षेत्रों में 760 बस्तियों में से 550 बस्तियों में शाखा के जरिये या साप्ताहिक मिलन के माध्यम से संघ की गतिविधियों का प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed