फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Railway News: Non-interlocking work will be done between Budni-Barkheda, these trains will remain canceled

Railway News: बुदनी-बरखेड़ा के बीच होगा नॉन इंटरलॉकिंग कार्य, इस रूट की ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त

Sat, 25 Nov 2023 04:12 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 25 Nov 2023 04:12 PM IST
सार

भोपाल मंडल के घाट सेक्शन के बीच तीसरी लाइन का काम किया रहा है। ऐसे में आधा दर्जन ट्रेनें नवंबर और दिसंबर के महीने में 13 दिनों के लिए निरस्त रहेंगी। कुछ ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। 

विज्ञापन
Railway News: Non-interlocking work will be done between Budni-Barkheda, these trains will remain canceled
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शादी के इस सीजन में रेल यात्रियों को असुविधा का सामना कर पड़ सकता है। दरअसल, भोपाल मण्डल के भोपाल-इटारसी रेल खंड पर बुदनी-बरखेड़ा (घाट सेक्शन) के बीच तीसरी लाइन चालू करने के लिए 27 नवंबर से 9 दिसंबर तक 13 दिनों के लिए
विज्ञापन

बुदनी, मिडघाट, चौका एवं बरखेड़ा स्टेशनों पर प्री नॉन/नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जायेगा। काम पूरा हो जाने पर ही गाड़ियों के परिचालन में सुधार होगा। तब तक कार्य के दौरान इस रूट पर चल रहीं कुछ गाड़ियों को निर्धारित तिथियों में प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त, आंशिक निरस्त किया गया है। साथ ही कुछ ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित करने का निर्णय भी लिया गया है।
विज्ञापन


निरस्त की जाने वाली गाड़ियाँ
1- गाड़ी संख्या 01885 बीना-दमोह अनारक्षित एक्सप्रेस दिनांक 27.11.2023 से 09.12.2023 तक तथा गाड़ी संख्या 01886 दमोह-बीना अनारक्षित एक्सप्रेस दिनांक 28.11.2023 से 10.12.2023 तक निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

2-गाड़ी संख्या 22161 भोपाल-दमोह राज्य रानी एक्सप्रेस दिनांक 27.11.2023 से 09.12.2023 तक तथा गाड़ी संख्या 22162 दमोह-भोपाल राज्य रानी एक्सप्रेस दिनांक 28.11.2023 से 10.12.2023 तक निरस्त रहेगी।
3- गाड़ी संख्या 12192 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस दिनांक 27.11.2023 से 11.12.2023 तक निरस्त रहेगी।
4- गाड़ी संख्या 12191 हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर एक्सप्रेस दिनांक 28.11.2023 से 12.12.2023 तक निरस्त रहेगी।
5- गाड़ी संख्या 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस  दिनांक 05.12.2023 से 11.12.2023 तक निरस्त रहेगी। 
6- गाड़ी संख्या 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस  दिनांक 06.12.2023 से 12.12.2023 तक निरस्त रहेगी। 

इन गाड़ियाँ के रूट में रहेगा बदलाव और इन्हें किया गया निरस्त
1- गाड़ी संख्या 11071 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस कामायनी एक्सप्रेस  दिनांक 27.11.2023 से 06.12.2023 तक अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया इटारसी-जबलपुर-कटनी होते हुए गंतव्य को जाएगी। जबकि दिनांक 07.12.2023  से 09.12.2023 तक यह निरस्त रहेगी।

2- गाड़ी संख्या 11072 बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस कामायनी एक्सप्रेस दिनांक 27.11.2023 से 06.12.2023 तक अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया कटनी-जबलपुर-इटारसी होते हुए गंतव्य को जाएगी जबकि दिनांक 07.12.2023  से 09.12.2023 तक निरस्त रहेगी।

यह गाड़ी बहाल रहेगी
1-गाड़ी संख्या 11601/11602 बीना-कटनी-बीना मेमू स्पेशल को बहाल कर दिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed