फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   rail passengers will get additional facility in ten trains

Railways News: इन दस ट्रेनों में यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त सुविधाएं, फटाफट चेक करें लिस्ट

Sun, 28 Aug 2022 10:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 28 Aug 2022 10:51 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, दस ट्रेनों में रेलवे ने यात्रिओं की सुविधा के लिए अतिरिक्त सुविधाएं प्रदान की हैं।

विज्ञापन
rail passengers will get additional facility in ten trains
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्यप्रदेश में रानी कमलापति और भोपाल रेलवे स्टेशन समेत मंडल के स्टेशनों से गुजरने वाली 10 ट्रेनों में अगले एक महीने तक अतिरिक्त कोच लगे रहेंगे। इसका फायदा यात्रियों को होगा। उन्हें कन्फर्म बर्थ मिल सकेंगी। अभी ट्रेनों में यात्रियों का दबाव है। कुछ ट्रेनों में तो वेटिंग के टिकट तक नहीं मिल रहे हैं। इन 10 ट्रेनों में रेलवे ने रक्षा बंधन के पूर्व अतिरिक्त कोच लगाए थे।

विज्ञापन


इन ट्रेनों में मिलेगी क्लीयर बर्थ:

  • ट्रेन 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, एक स्लीपर श्रेणी, एक से 30 सितंबर
  • ट्रेन 18238 अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, एक स्लीपर श्रेणी, तीन सितंबर से दो अक्टूबर तक
  • ट्रेन 20843 बिलासपुर-भगत की कोठी एक्सप्रेस, एक वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, पांच से 27 सिंतबर
  • ट्रेन 20844 भगत की कोठी-बिलासपुर एक्सप्रेस, एक वाताननुकूलित तृतीय श्रेणी, आठ सितंबर से एक अक्टूबर तक
  • ट्रेन 20845 बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस, एक वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, एक से 29 सितंबर
  • ट्रेन 20846 बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस, एक वाताननुकूलित तृतीय श्रेणी, चार सितंबर से दो अक्टूबर तक
  • ट्रेन 18207 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस, एक स्लीपर श्रेणी, पांच से 26 सितंबर तक
  • ट्रेन 18208 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस, एक स्लीपर श्रेणी, छह से 27 सितंबर
  • ट्रेन 18213 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस, एक स्लीपर श्रेणी, चार से 25 सितंबर तक
  • ट्रेन 18214 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस, एक स्लीपर श्रेणी, पांच से 26 सितंबर तक

सोमनाथ स्टेशन पर री-डेवलपमेंट:

  • इधर, पश्चिम रेलवे, भावनगर मंडल के सोमनाथ स्टेशन पर री-डेवलपमेंट कार्य किए जाने के चलते कुछ गाड़ियों को आंशिक निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। इसमें गाड़ी संख्या 11464/11463 एवं 11466/11465 जबलपुर-सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस शामिल हैं।
  • विज्ञापन
  • अपने प्रारंभिक स्टेशन जबलपुर से 31 अगस्त से आगामी सूचना तक प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 11464 जबलपुर-सोमनाथ एक्सप्रेस तथा 02 सितंबर से आगामी सूचना तक प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 11466 जबलपुर-सोमनाथ एक्सप्रेस वेरावल स्टेशन पर समाप्त होगीं। ये गाड़ियां वेरावल-सोमनाथ के मध्य आंशिक निरस्त रहेंगी। यात्री असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस/139 से गाड़ी की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • अपने प्रारंभिक स्टेशन सोमनाथ से 01 सितंबर से आगामी सूचना तक प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 11463 सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस तथा 03 सितंबर से आगामी सूचना तक प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 11465 सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस वेरावल स्टेशन से प्रारम्भ होकर गन्तव्य के लिए चलेगी। ये दोनों सोमनाथ-वेरावल के मध्य आंशिक निरस्त रहेंगी।


भोपाल से लखनऊ आने-जाने वाली गरीब रथ रद्द:
भोपाल से लखनऊ आने-जाने वाली ट्रेन को रद्द कर दिया गया है। मानक नगर स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते गरीब रथ एक्सप्रेस को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। गरीब रथ 29 अगस्त को निरस्त रहेगी।



रीवा-उदयपुर एक्सप्रेस दिसंबर तक चलेगी:
रीवा स्टेशन से रविवार को प्रस्थान करने वाली गाड़ी 02181 रीवा-उदयपुर सिटी साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 25 दिसंबर तथा उदयपुर सिटी-रीवा साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि 26 दिसंबर तक किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed