फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Prime Minister Narendra Modi praised Shivraj government, congratulated for the recruitment of 50000 teachers

MP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की शिवराज सरकार की तारीफ, 50 हजार शिक्षकों की भर्ती के लिए दी बधाई

Mon, 21 Aug 2023 05:36 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 21 Aug 2023 05:36 PM IST
सार

मोदी ने कहा कि मुझे बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता है कि सफलता की एक और सीढ़ी चढ़ते हुए मध्यप्रदेश में आज 5,580 शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। आपके परिवार के लोगों को इस सफलता और नई यात्रा के लिए शुभकामनाएं देता हूं। 

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi praised Shivraj government, congratulated for the recruitment of 50000 teachers
पीएम मोदी एक कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़े और राज्य सरकार की सराहना की। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर शिवराज सरकार की तारीफ की है। पीएम भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअली जड़कर संबोधन दे रहे थे। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में पिछले तीन वर्षों में करीब 50 हजार शिक्षकों की भर्ती हुई है। इसके लिए राज्य सरकार बहुत-बहुत बधाई की पात्र है।
विज्ञापन


मोदी ने कहा कि मुझे बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता है कि सफलता की एक और सीढ़ी चढ़ते हुए मध्यप्रदेश में आज 5,580 शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। भोपाल के भेल में आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त शिक्षकों को बधाई पत्र भेंटकर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। आज जो शिक्षक बन रहे हैं, मैं आपको और आपके परिवार के लोगों को इस सफलता और नई यात्रा के लिए शुभकामनाएं देता हूं। मैं मध्यप्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में नियुक्त होने वाले 5,500 से ज्यादा शिक्षक भाई-बहनों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। 
विज्ञापन


पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश रोजगार मेले को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, पांच वर्षों में 13.5 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर चले गए हैं। इस वर्ष दाखिल आईटी रिटर्न पर एक अन्य रिपोर्ट 9 वर्षों में औसत आय में वृद्धि का संकेत देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

Prime Minister Narendra Modi praised Shivraj government, congratulated for the recruitment of 50000 teachers
नवनियुक्त शिक्षकों को बधाई पत्र वितरण कार्यक्रम में संबोधित करते सीएम शिवराज। - फोटो : सोशल मीडिया
शिक्षाकर्मी को शिक्षक बनाया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि शिक्षक को पर्याप्त सुविधाएं न देना भी पाप है। कांग्रेस की सरकार में संविदा, शिक्षाकर्मी कहा जाता था। 500 रुपये महीने वेतन दिया जाता था, लेकिन जब मेरी सरकार बनी तो हमने सभी को शिक्षक बनाया, अच्छा वेतन दिया। उन्होंने नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति बधाई पत्र देते हुए कहा कि अभी भी व्यवस्था में और सुधार करने वाला हूं। शिक्षक का काम विद्यार्थियों को ज्ञान और बेहतर मनुष्य बनने का संस्कार देना भी है। मुख्यमंत्री ने शिक्षकों से आग्रह करते हुए कहा कि आप बच्चों की चिंता करिए, आप सभी के भविष्य की चिंता करना मेरा काम है।

5 हजार 580 नवनियुक्त शिक्षकों को दी बधाई 
बता दें कि सोमवार को भोपाल के भेल स्थित सीएम राइज महात्मा गांधी विद्यालय में प्रशिक्षण-सह-उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ था। यहां पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 5 हजार 580 नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति बधाई पत्र सौंपा। सीएम ने प्रतीकात्मक तौर पर 10 शिक्षकों को मंच पर बुलाया और उन्हें यह पत्र सौंपे। इसमें सत्र 2023-24 में नवनियुक्त 5 हजार 580 शिक्षक शामिल हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed