फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Preparations to bring 3.5 lakh animals from the roads to the cowshed, 25% subsidy on loan of Rs 10 lakh for co

Bhopal: सड़कों से साढ़े 3 लाख पशुओं को गौशाला में लाने की तैयारी, गौपालन में 10 लाख के कर्ज में 25% सब्सिडी

Thu, 22 Aug 2024 05:49 PM IST
Sandeep Tiwari संदीप तिवारी
Updated Thu, 22 Aug 2024 05:49 PM IST
सार

प्रदेश के साढ़े तीन लाख आवारा पशुओं को सड़कों से गौशालाओं में लाने के लिए सरकार  वन्य विहार खोल रही है । सरकार किसानों को 10 लख रुपए तक का कर्ज़ देकर ़डेयरी खोलने के लिए प्रेरित कर रही है जिसमें उन्हें को 25% तक सब्सिडी भी दी जाएगी।

विज्ञापन
Preparations to bring 3.5 lakh animals from the roads to the cowshed, 25% subsidy on loan of Rs 10 lakh for co
पशुपालन मंत्री लखन पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के शहरों के सड़कों पर आवारा घूमने वाले साढ़े तीन लाख से ज्यादा आवारा पशुओं को गौशाला में लाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार पूरी ताकत से जुट गई। इसके लिए तरह-तरह की योजनाएं लाई जा रहे हैं ताकि किसान भी गौपालन की ओर रुचि बढ़ाएं। इस समस्या के निवारण में सरकार के प्लान को लेकर अमर उजाला से मध्य प्रदेश के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पशुपालन एवं डेयरी विभाग मंत्री लखन पटेल ने बात की है। उन्होंने अमर उजाला को बताया कि मध्य प्रदेश के बड़े शहरों की सड़कों पर करीब साढे तीन लाख आवारा पशु सड़कों पर है जिन्हें गौशालाओं में लाने के लिए सरकार वन्य विहार खोल रही है और किसानों को 10 लख रुपए तक का कर्ज़ देकर ़डेयरी खोलने के लिए प्रेरित कर रही है जिसमें किसानों को 25% तक सब्सिडी भी दी जाएगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री का विशेष फोकस
मध्य प्रदेश के पशुपालन मंत्री लखन पटेल ने अमर उजाला से बात करते हुए बताया कि शहरों में आवारा पशुओं को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का विशेष फोकस है और इसके लिए वह लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस समस्या का निदान  दो-चार दिन में नहीं हो सकता है। हमारा जो अभी प्लान है उसमें करीब 50% आवारा पशुओं को हम रोड से बाहर ले आएंगे। इसके लिए प्रदेश के करीब 12 जगह वन्य विहार बनाए जा रहे हैं और इसके लिए जगह भी तय कर ली गई हैं। उसके प्रस्ताव भी हमारे पास आ गए हैं। एक वन विहार में करीब 10 हजार गायों को रखा जाएगा। 
विज्ञापन


जल्द ही 50% आवारा पशुओं को सड़कों से लाएंगे बाहर 
पशुपालन मंत्री लखन पटेल ने बताया कि जल्द ही मध्य प्रदेश की सड़कों पर घूमने वाले करीब 50% पशुओं को सड़कों से बाहर ले आएंगे। और उन्हें वन्य विहार में रखा जाएगा इसके लिए पूरा प्लान तैयार है। प्रदेश में करीब 12 जगह वन्य विहार बनाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश के विकास पर लगातार काम कर रहे हैं और मध्य प्रदेश में किसान गरीब को खुशहाल बनाने के लिए हर तरह के प्रयास कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पशुओं को छोड़ने वाले के लिए बनेगा कठोर कानून
मंत्री पटेल ने कहा कि सड़कों पर घूमने वाले आधे पशु तो पशुपालकों के ही है। लोग गायों का दूध निकाल कर को छोड़ देते हैं। पशुओं को आवारा छोड़ने वालों के लिए हम कठोर कानून बनाने जा रहे हैं। और इन गायों को वन्य विहार में लेंगे तो जिनकी गए होगी वह खुद ही आकर अपनी गया वहां से ले जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसका प्रयोग हम कर चुके हैं। हालही में जब प्रशासन ने पशुओं को अपने कब्जे में लिया तो कई लोग आकर बोले हैं कि मेरी गाय है और दोबारा नहीं छोड़ने के शर्त पर अपने घर ले गए।

गोचर भूमि से कब्जा छुड़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
लखन पटेल ने बताया कि किसानों का कहना है कि जो गोचर की भूमि है उन्हें कुछ लोगों द्वारा कब्जा कर लिया गया है। गोचर भूमि को खाली करने के लिए हम लगातार काम कर रहे हैं। सरकार इसके लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध। गोचर की भूमि खाली कराई जाएगी। खाली कराकर कर उसके फेंसिंग कराया जाएगा। आदिवासी अंचल में अभी भी ट्रैक्टर नहीं बैलों से खेती की जा रही है। बड़े जगह में जरूर बैलों का उपयोग बंद हो गया लोग ट्रैक्टरों का उपयोगकर रहे हैं। हमारे मंत्री नगर सिंह ने कहा है कि हमारे क्षेत्र के लिए बैल दिलवा दीजिए क्षेत्र में आवश्यकता है। लोग तकनीकी की ओर चले गए परंपरागत खेती बंद हो रही। पशुपालन का उत्पादन को हम व्यावसायिक बनाने की ओर आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री का लक्ष्य है किसानों और पशुपालकों के हित में काम करना। 


दो ही राज्य मंत्री को दो-दो जिलों का मिला प्रभार
मंत्री पटेल से दो जिले के प्रभार के चैलेंज के सवाल पर उन्होंने कहा कि राजनीति ही चैलेंज है। जब हम चुनाव लड़ते हैं तो इसके पीछे बहुत मेहनत होती है। लोगों को लगता है कि ऐसे विधायक बन गए लेकिन मेहनत कोई नहीं देखता। इसलिए चैलेंगे लेने की हम पहले से तैयारी करके आते हैं। दो जिला का जो प्रभार मिला है उसके लिए मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद करना चाहता हूं। दो ही राज्य मंत्री हैं जिन्हें दो-दो जिले मिले है मुझे और कृष्णा गौर जी को मुख्यमंत्री जी के इस विश्वास को हम खाली नहीं जाने देंगे। जितना हो सकेगा दोनों जिलों के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed