फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   P News: World-class discussion on cutting-edge treatment of lung and breast cancer, AIIMS doctor enhances stat

MP News: फेफड़ों और स्तन कैंसर के अत्याधुनिक इलाज पर विश्वस्तरीय चर्चा, एम्स की डॉक्टर ने बढ़ाया प्रदेश का मान

Sun, 23 Nov 2025 05:26 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 23 Nov 2025 05:26 PM IST
सार

एम्स भोपाल की ऑन्कोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. आकांक्षा चौधरी ने हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के प्रतिष्ठित कैंसर ट्रेनिंग प्रोग्राम में अपनी भागीदारी से भारत का मान बढ़ाते हुए कैंसर उपचार की नई और उन्नत राहें उजागर की हैं।

विज्ञापन
P News: World-class discussion on cutting-edge treatment of lung and breast cancer, AIIMS doctor enhances stat
हार्वर्ड मेडिकल स्कूल ऑन्कोलॉजी ट्रेनिंग प्रोग्राम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एम्स भोपाल ने कैंसर उपचार के वैश्विक मंच पर एक और प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराई है। मेडिकल ऑन्कोलॉजी एवं हीमैटोलॉजी विभाग की फैकल्टी डॉ. आकांक्षा चौधरी ने मुंबई में आयोजित प्रतिष्ठित हार्वर्ड मेडिकल स्कूल ऑन्कोलॉजी ट्रेनिंग प्रोग्राम में सक्रिय भागीदारी कर संस्थान और प्रदेशदोनों की प्रतिष्ठा बढ़ाई। इस उच्च स्तरीय कार्यक्रम में डाना फ़ार्बर कैंसर इंस्टीट्यूट (बोस्टन), बेथ इस्राइल डीकॉनेस मेडिकल सेंटर (बोस्टन) जैसे विश्व के शीर्ष कैंसर संस्थानों के विशेषज्ञों के साथ देशभर के प्रमुख ऑन्कोलॉजिस्ट शामिल हुए। टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल और फोर्टिस हॉस्पिटल के विशेषज्ञों की मौजूदगी ने चर्चा को और गहन और उपयोगी बनाया।
विज्ञापन


फेफड़े और स्तन कैंसर तेजी से हो रहा विकसित
ट्रेनिंग के दौरान फेफड़ों और स्तन कैंसर में तेजी से विकसित हो रही नई दवाओं, इम्यूनोथेरेपी, टारगेटेड थेरेपी और व्यक्तिगत उपचार (पर्सनलाइज्ड मेडिसिन) पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। इन नई तकनीकों के चलते कैंसर इलाज अब पहले से अधिक सटीक, सुरक्षित और लंबे समय तक प्रभावी होता जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-MP में ठंड से थोड़ी राहत, अब घने कोहरे की मार, कई शहरों में विजिबिलिटी 100 मीटर तक घटी
विज्ञापन
विज्ञापन


एम्स भोपाल के चिकित्सकों को वैश्विक शोध से जोड़ने का अवसर
डॉ. आकांक्षा चौधरी की भागीदारी ने न केवल एम्स भोपाल के चिकित्सकों को वैश्विक शोध से जोड़ने का अवसर दिया, बल्कि इससे आने वाले समय में प्रदेश के मरीजों को विश्वस्तरीय कैंसर उपचार उपलब्ध कराने का रास्ता भी और मजबूत हुआ है। एम्स भोपाल लगातार ऐसे अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में भाग लेकर अपने विशेषज्ञ डॉक्टरों को लेेटेस्ट रिसर्च और एडवांस्ड क्लिनिकल तकनीकों से अपडेट कर रहा है, जिसका सीधा फायदा आम जनता तक पहुंच रहा है। इस कार्यक्रम का बड़ा संदेश साफ है। भारत तेजी से कैंसर उपचार के वैश्विक मानकों की ओर बढ़ रहा है, और एम्स भोपाल इस बदलाव का महत्वपूर्ण केंद्र बनता जा रहा है।

यह भी पढ़ें-एमबीबीएस व एमडी डॉक्टरों को हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेटर बनाने की मांग, डिप्टी सीएम को लिखा पत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed