फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Demand to make MBBS and MD doctors hospital administrators, letter written to Deputy CM

MP News: एमबीबीएस व एमडी डॉक्टरों को हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेटर बनाने की मांग, डिप्टी सीएम को लिखा पत्र

Sun, 23 Nov 2025 01:27 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 23 Nov 2025 01:27 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में हॉस्पिटल मैनेजमेंट को प्रोफेशनल और मरीज-केंद्रित बनाने की मांग तेज हो गई है। जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल को ज्ञापन देकर अस्पतालों में हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेटर के पदों पर MBBS और MD विशेषज्ञों को प्राथमिकता देने की अपील की है।

विज्ञापन
MP News: Demand to make MBBS and MD doctors hospital administrators, letter written to Deputy CM
जीएमसी भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल। प्रदेश में अस्पताल प्रबंधन को मजबूत बनाने और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने की मांग को लेकर जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन (जोडा) ने उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल को एक विस्तृत पत्र भेजकर महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया है। एसोसिएशन ने आग्रह किया है कि हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेटर के पदों पर MBBS डॉक्टर्स और MD (कम्युनिटी मेडिसिन/पब्लिक हेल्थ) विशेषज्ञों को प्राथमिकता दी जाए, ताकि चिकित्सा सेवाओं का संचालन अधिक वैज्ञानिक, कुशल और मरीज-केंद्रित ढंग से हो सके।
विज्ञापन



अस्पताल प्रबंधन अब सिर्फ प्रशासनिक काम नहीं, तकनीकी जिम्मेदारी 
जूडा ने अपने पत्र में कहा है कि अस्पताल संचालन की प्रकृति अब पहले की तरह केवल फाइलों और प्रशासनिक कार्यों तक सीमित नहीं रह गई है। अस्पतालों में क्लिनिकल प्रक्रियाओं की गहरी समझ,रोगी सुरक्षा मानकों का पालन,महामारी और संक्रमण नियंत्रण मानव संसाधन प्रबंधन,स्वास्थ्य नीतियों की व्यावहारिक जानकारी,आपात स्थिति में वैज्ञानिक निर्णय जैसे कई जटिल और तकनीकी पहलू शामिल होते हैं, जिन्हें केवल चिकित्सकीय प्रशिक्षण प्राप्त व्यक्ति ही बेहतर तरीके से समझ और लागू कर सकते हैं। एसोसिएशन का कहना है कि MBBS डॉक्टर और MD विशेषज्ञ अस्पताल प्रणाली की बारीकियों, रोगी व्यवहार, इलाज की प्रक्रिया और हेल्थ मैनेजमेंट सभी क्षेत्रों में प्रशिक्षित होते हैं, इसलिए अस्पताल एडमिनिस्ट्रेटर की जिम्मेदारी वही सबसे कुशलता से निभा सकते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-10 दिन तक बदले रहेंगे रास्ते,रात में ट्रैफिक डायवर्ट,भारी-हल्के वाहनों के लिए अलग रूट तय
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल बैकग्राउंड वाले एडमिनिस्ट्रेटर से सुधरेगी राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था
पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि प्रदेश में नए चिकित्सा महाविद्यालयों, सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों और जिला अस्पतालों के अपग्रेडेशन के बाद हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेटर्स की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है। यदि इन पदों पर चिकित्सकीय पृष्ठभूमि वाले विशेषज्ञों को नियुक्त किया जाए, तो  अस्पताल प्रबंधन की गुणवत्ता में सुधार,मरीजों की संतुष्टि में वृद्धि,संसाधनों के बेहतर उपयोग,स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन,और संपूर्ण स्वास्थ्य तंत्र में पारदर्शिता जैसे लाभ स्वतः दिखाई दे सकते हैं।


यह भी पढ़ें-MP में ठंड से थोड़ी राहत, अब घने कोहरे की मार, कई शहरों में विजिबिलिटी 100 मीटर तक घटी

उप मुख्यमंत्री से दिशा-निर्देश जारी करने की मांग
एसोसिएशन ने उप मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि वे स्वास्थ्य विभाग को निर्देश देकर अस्पताल एडमिनिस्ट्रेटर की नियुक्तियों में MBBS और MD विशेषज्ञों को प्राथमिकता देने का आदेश जारी करें। जूडा का कहना है कि यह कदम प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक, मजबूत और वैज्ञानिक तरीके से आगे बढ़ाने में निर्णायक साबित होगा।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed