Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal's air quality deteriorates on the morning of Diwali: Pollution levels higher than last year, AQI reache

दिवाली की सुबह ही बिगड़ी भोपाल की हवा: पिछले साल से ज्यादा प्रदूषण, एक्यूआई 277 तक पहुंचा, शाम तक और बढ़ेगा

Sun, 08 Nov 2026 09:33 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Sun, 08 Nov 2026 09:33 AM IST
सार

दीपावली की सुबह भोपाल की हवा पिछले साल के मुकाबले ज्यादा प्रदूषित है। पर्यावरण परिसर में एक्यूआई 277 रहा, जबकि पिछले साल दीपावली के दिन यह 208 था।  इस बार भी पटाखों के बाद प्रदूषण बढ़ने की आशंका है।

विज्ञापन
Bhopal's air quality deteriorates on the morning of Diwali: Pollution levels higher than last year, AQI reache
भोपाल में बढ़ा प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली की सुबह ही राजधानी की हवा पिछले साल के मुकाबले ज्यादा प्रदूषित दर्ज की गई है। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 152 से 277 के बीच रहा। पर्यावरण परिसर में सबसे ज्यादा 277 एक्यूआई दर्ज किया गया, जबकि साकेत नगर में 261, वर्धमान ग्रीन पार्क में 244 और टीटी नगर में 219 रहा। पिछले साल दीपावली के दिन पर्यावरण परिसर में एक्यूआई 208 और टीटी नगर में 142 था। यानी इस बार सुबह ही पर्यावरण परिसर में 69 और टीटी नगर में 77 अंक ज्यादा प्रदूषण दर्ज किया गया है। इससे साफ है कि आतिशबाजी शुरू होने से पहले ही शहर की हवा की स्थिति पिछले साल से खराब है।
विज्ञापन


पिछले साल दीपावली के बाद और बिगड़ी थी हवा
मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पिछले पांच साल के तुलनात्मक आंकड़ों के अनुसार, 20 अक्टूबर 2025 को दीपावली के दिन भोपाल के कलेक्ट्रेट कार्यालय में एक्यूआई 287, पर्यावरण परिसर में 208 और टीटी नगर में 142 दर्ज किया गया था। अगले दिन 21 अक्टूबर को तीनों केंद्रों पर प्रदूषण बढ़ गया। कलेक्ट्रेट कार्यालय में एक्यूआई 304, पर्यावरण परिसर में 259 और टीटी नगर में 313 पहुंच गया था। इस साल सुबह के आंकड़ों की पिछले साल दीपावली के दिन से तुलना करें तो पर्यावरण परिसर में 69 और टीटी नगर में 77 अंकों की बढ़ोतरी है। हालांकि, पिछले साल दीपावली के अगले दिन पर्यावरण परिसर का एक्यूआई 259 था, जबकि इस बार सुबह ही यह 277 दर्ज किया गया है। यानी पिछले साल के अगले दिन की तुलना में भी इस बार सुबह का स्तर 18 अंक ज्यादा है।
विज्ञापन


आठ क्षेत्रों में प्रदूषण का असर
राजधानी के अलग-अलग क्षेत्रों में प्रदूषण का स्तर अलग-अलग बना हुआ है। पर्यावरण परिसर में 277 एक्यूआई के साथ सबसे खराब स्थिति रही। साकेत नगर में 261, वर्धमान ग्रीन पार्क में 244, टीटी नगर में 219, इटवारा में 218 और अरेरा कॉलोनी में 203 दर्ज किया गया। अमरनाथ कॉलोनी में 177 और ईदगाह हिल्स में 152 एक्यूआई रहा। इस तरह शहर के कई हिस्सों में हवा की गुणवत्ता प्रभावित है। सबसे ज्यादा और सबसे कम आंकड़े वाले क्षेत्रों के बीच भी 125 अंकों का अंतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटाखों के बाद बढ़ सकता है प्रदूषण
दीपावली की रात आतिशबाजी के कारण हवा में धुआं और सूक्ष्म कणों की मात्रा बढ़ सकती है। पटाखों से निकलने वाले पीएम 2.5 और पीएम 10 सांस के जरिए शरीर में पहुंचते हैं। हवा की गति कम रहने पर ये कण वातावरण में लंबे समय तक बने रह सकते हैं। ऐसे में अगले दिन सुबह निगरानी केंद्रों पर एक्यूआई में और बढ़ोतरी दर्ज होने की आशंका है। पिछले साल भी दीपावली के अगले दिन टीटी नगर में एक्यूआई 313 और पर्यावरण परिसर में 259 पहुंचा था।


यह भी पढ़ें-दीपावली-छठ पर रेलवे का इंतजाम: भोपाल मंडल से 24 स्पेशल ट्रेनें चल रहीं, पांच प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ाई


बच्चों और बुजुर्गों के लिए ज्यादा खतरा
प्रदूषण का असर बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से जूझ रहे लोगों पर ज्यादा पड़ सकता है। हवा में बारीक कण बढ़ने से आंखों में जलन, खांसी, गले में खराश और सांस लेने में परेशानी हो सकती है। अस्थमा और हृदय रोगियों को विशेष सावधानी रखने की जरूरत है। प्रदूषण का स्तर अधिक रहने पर खुले में लंबे समय तक रहने और व्यायाम करने से बचना चाहिए।

एक्यूआई की श्रेणियां
0 से 50 : अच्छा
51 से 100 : संतोषजनक
101 से 200 : मध्यम
201 से 300 : खराब
301 से 400 : बहुत खराब
401 से 500 : गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed