फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Youth Vote in Focus: Nabin-Bhagwat, Rahul Gandhi and CM’s Scooty Plan Set the Political Tone

मध्यप्रदेश: MP में युवा वोट की जंग? नबीन-भागवत के बाद राहुल, 19 को CM की स्कूटी और कांग्रेस का छात्र संवाद

Tue, 15 Sep 2026 12:02 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Tue, 15 Sep 2026 12:02 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में तीन दिन के भीतर युवाओं को साधने की सियासी कवायद नजर आएगी। एक ओर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और संघ प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम होंगे, तो दूसरी ओर राहुल गांधी इंदौर में छात्रों की समस्याओं पर संवाद करेंगे। वहीं, इसी दिन मुख्यमंत्री मोहन यादव विद्यार्थियों को स्कूटी की राशि जारी करेंगे। 
 

विज्ञापन
MP Youth Vote in Focus: Nabin-Bhagwat, Rahul Gandhi and CM’s Scooty Plan Set the Political Tone
MP में दिग्गजों का महाडेरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में 17 से 19 सितंबर के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत और कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रदेश में मौजूद रहेंगे। इसी बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मेधावी विद्यार्थियों को ई-स्कूटी देने का कार्यक्रम भी 19 सितंबर को होगा। लगातार हो रहे इन कार्यक्रमों में एक बात समान दिखाई दे रही है युवा और नई पीढ़ी इस समय दोनों प्रमुख दलों के राजनीतिक फोकस में है। अगले तीन दिन इन नेताओं के दौरों के नहीं बल्कि बदलते राजनीतिक एजेंडें के संकेत भी देंगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी-यूपी के बीच बनेगा नया एक्सप्रेसवे: भोपाल से वाराणसी का सफर सिर्फ 8 घंटे में, 9,850 करोड़ होंगे खर्च
विज्ञापन


भाजपा की शुरुआत सेवा अभियान से
17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से भाजपा का महीनेभर चलने वाला सेवा संकल्प अभियान शुरू होगा। भाजपा ने इस अभियान में युवाओं सहित अलग-अलग वर्गों तक पहुंच बनाने के लिए कई कार्यक्रम तय किए हैं। अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा और इसमें सेवा, जनसंपर्क तथा मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को केंद्र में रखा जाएगा। इसी दिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का मध्य प्रदेश दौरा पार्टी के लिए संगठनात्मक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार उनका दौरा ऐसे समय हो रहा है जब भाजपा हाल में दतिया विधानसभा उपचुनाव में लगे झटके के बाद प्रदेश में कार्यकर्ताओं और संगठन को सक्रिय करने पर जोर दे रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम मंदसौर, इंदौर और उज्जैन से जुड़े हैं। ऐसे में उनका दौरा सिर्फ प्रधानमंत्री के जन्मदिन के कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि प्रदेश संगठन को सक्रिय करने का मौका भी बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी:  पीएम मोदी के जन्मदिन पर MP आएंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, मंदसौर-इंदौर-उज्जैन में होंगे कार्यक्रम

18 सितंबर को उज्जैन में संघ की मौजूदगी
इसके अगले दिन 18 सितंबर को संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का उज्जैन दौरा प्रस्तावित है। वह संघ से जुड़े कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस बीच भाजपा के भी कई शीर्ष नेतृत्व की मध्य प्रदेश में मौजूदगी को संगठन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रदेश में सरकार के साथ संगठन स्तर पर भी कई फैसले लंबित हैं। राजनीतिक नियुक्तियों के साथ जिला संगठन में संभावित बदलाव और निष्क्रिय पदाधिकारियों को लेकर चर्चा चल रही है। ऐसे में राष्ट्रीय नेतृत्व की मौजूदगी के बीच प्रदेश संगठन से जुड़े मुद्दों पर भी नजर रहेगी।

ये भी पढ़ें-  एमपी: PM मोदी के जन्मदिन से MP में शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान, शाम 7 बजे एक साथ जलेंगे दीप

19 सितंबर को सीएम बनाम राहुल नहीं, लेकिन संदेश अलग-अलग
तीन दिन के राजनीतिक कैलेंडर में 19 सितंबर सबसे अहम तारीख है। इसी दिन भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मेधावी विद्यार्थियों के लिए मुख्यमंत्री स्कूटी योजना का कार्यक्रम करेंगे। 7,500 से अधिक विद्यार्थियों को योजना का लाभ दिया जाना है। बता दें इससे पहले स्कूटी योजना की राशि का वितरण कार्यक्रम 16 सितंबर को होना था।  उधर, उसी दिन इंदौर में राहुल गांधी 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के जरिए विद्यार्थियों और युवाओं से संवाद करेंगे। कांग्रेस इस कार्यक्रम को शिक्षा और छात्रों की समस्याओं को राजनीतिक विमर्श के केंद्र में लाने की कोशिश के रूप में पेश कर रही है। यानी एक ही दिन भाजपा सरकार की ओर से मेधावी छात्रों को सुविधा और प्रोत्साहन का संदेश होगा, जबकि कांग्रेस की ओर से छात्रों की समस्याओं और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाने की कोशिश होगी।


ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश: प्रदेश के 7,500 मेधावियों को CM मोहन देंगे ई-स्कूटी, 19 सितंबर को भोपाल में होगा बड़ा कार्यक्रम

राहुल के कार्यक्रम को लेकर पहले ही हो चुका है विवाद
राहुल गांधी का इंदौर कार्यक्रम पहले प्रस्तावित तारीख पर नहीं हो सका था। आयोजन स्थल को लेकर अनुमति विवाद के बाद इसे 19 सितंबर के लिए टाला गया। कांग्रेस ने सरकार पर राजनीतिक हस्तक्षेप का आरोप लगाया, जबकि भाजपा की ओर से प्रक्रिया का पालन नहीं होने की बात कही गई। इस विवाद ने कार्यक्रम को पहले ही राजनीतिक रंग दे दिया है। अब 19 सितंबर को राहुल के इंदौर पहुंचने से कांग्रेस को प्रदेश में युवाओं के बीच अपना संदेश मजबूत करने का मौका मिलेगा। राहुल गांधी पहले ही ऐसे आयोजनों के जरिए युवाओं की शिक्षा और रोजगार से जुड़े सवालों को उठाते रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन भी राहुल के युवा कार्यक्रमों की गंभीरता पर सवाल उठा चुके हैं, जिससे दोनों दलों के बीच युवा मुद्दे पर राजनीतिक टकराव साफ दिखाई देता है।

असली लड़ाई युवा वोट की?
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं, लेकिन राजनीतिक दलों की गतिविधियों में अभी से उन सामाजिक समूहों पर फोकस बढ़ता दिखाई दे रहा है जो आने वाले चुनाव में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं। इनमें युवा और पहली बार मतदान करने वाले मतदाता महत्वपूर्ण हैं। बता दें 2023 में मतदाताओं की स्थिति के अनुसार 18 से 19 साल के युवा मतदाता 23 लाख 36 हजार और 20 से 29 साल के युवा मतदात करीब 1 करोड़ 21 लाख 76 हजार हैं। भाजपा के पास सरकार की योजनाओं और संगठन का नेटवर्क है। स्कूटी योजना जैसे कार्यक्रमों के जरिए वह सीधे विद्यार्थियों और उनके परिवारों तक पहुंच बना रही है। दूसरी ओर कांग्रेस राहुल गांधी के जरिए छात्रों को सीधे राजनीतिक संवाद से जोड़ने की कोशिश कर रही है। इस लिहाज से 17 से 19 सितंबर का कार्यक्रम कैलेंडर सिर्फ तीन बड़े नेताओं के दौरों का संयोग नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश में आने वाले राजनीतिक मुकाबले के शुरुआती संकेतों के तौर पर भी देखा जा सकता है।

तीन दिन में तीन संदेश
17 सितंबर - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा राष्ट्रीय स्तर पर सेवा संकल्प अभियान शुरू करेगी। मध्य प्रदेश में भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन इसका हिस्सा बनेंगे। उनका इंदौर, मंदसौर और उज्जैन में कार्यक्रम प्रस्तावित है। वे स्वामित्व योजना से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होने के साथ गांधी सागर में चीतों से जुड़े आयोजन में भी रहेंगे। उज्जैन में बड़े दीपोत्सव की भी तैयारी है।
18 सितंबर - संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत उज्जैन में रहेंगे। उनके कार्यक्रम में युवाओं और सामाजिक विषयों से जुड़े संवाद पर फोकस रहेगा।
19 सितंबर- राहुल गांधी  इंदौर में छात्रों के साथ संवाद करेंगे। कांग्रेस इसे युवाओं और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को उठाने के बड़े मंच के तौर पर देख रही है। वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के तहत 7,500 से अधिक विद्यार्थियों के लिए राशि वितरण करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed