{"_id":"6aa8b6cea536ebe38a02fada","slug":"mp-bjp-president-nitin-nabin-to-visit-mp-on-pm-modi-s-birthday-events-to-be-held-in-mandsaur-indore-and-uj-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी: पीएम मोदी के जन्मदिन पर MP आएंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, मंदसौर-इंदौर-उज्जैन में होंगे कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी: पीएम मोदी के जन्मदिन पर MP आएंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, मंदसौर-इंदौर-उज्जैन में होंगे कार्यक्रम
Tue, 15 Sep 2026 08:48 AM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Tue, 15 Sep 2026 08:48 AM IST
सार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 17 सितंबर को पहली बार मध्य प्रदेश के दौरे पर आएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर वे मंदसौर, इंदौर और उज्जैन में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
विज्ञापन
नितिन नवीन, भाजपा अध्यक्ष
- फोटो : @ANI
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मध्य प्रदेश के दौरे पर आएंगे। पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका मध्य प्रदेश का पहला दौरा होगा। इस दौरान वे मंदसौर, इंदौर और उज्जैन में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा देशभर में सेवा संकल्प अभियान शुरू करने जा रही है। मध्य प्रदेश में भी अभियान के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नितिन नबीन प्रदेश में अभियान की शुरुआत से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: प्रदेश के 7,500 मेधावियों को CM मोहन देंगे ई-स्कूटी, 19 सितंबर को भोपाल में होगा बड़ा कार्यक्रम
वे स्वामित्व योजना (SVAMITVA) से संबंधित कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में आवासीय भूमि के अधिकारों को दर्ज कर ग्रामीणों को संपत्ति के दस्तावेज उपलब्ध कराए जाते हैं। प्रदेश में ग्रामीणों के मकानों की रजिस्ट्री नि:शुल्क कराने की पहल भी की जा रही है। नबीन मंदसौर जिले में गांधी सागर अभयारण्य में चीतों को छोड़े जाने के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। कूनो नेशनल पार्क के बाद गांधी सागर में भी चीतों को बसाने की योजना पर काम चल रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहले ही गांधी सागर में दो चीतों को छोड़े जाने की प्रक्रिया शुरू कर चुके हैं। अब प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर नितिन नबीन चीतों को गांधी सागर में छोड़ेंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- एमपी: PM मोदी के जन्मदिन से MP में शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान, शाम 7 बजे एक साथ जलेंगे दीप