Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Who Is IAS Tarun Bhatnagar? Departmental Probe Set to Begin Four Years After Niwari Land Row

एमपी: कौन हैं आईएएस तरुण भटनागर, जिनके खिलाफ चार साल बाद विभागीय जांच की तैयारी?

Fri, 27 Nov 2026 11:01 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Fri, 27 Nov 2026 11:01 AM IST
सार

निवाड़ी कलेक्टर रहते करीब 22 एकड़ सरकारी जमीन से जुड़े फैसलों को लेकर विवादों में आए आईएएस तरुण भटनागर के खिलाफ अब चार साल बाद विभागीय जांच की तैयारी है। 2012 बैच के अधिकारी भटनागर राज्य प्रशासनिक सेवा से पदोन्नत होकर आईएएस बने हैं और वर्तमान में इंदौर संभाग में अपर आयुक्त (राजस्व) हैं।
 

विज्ञापन
MP: Who Is IAS Tarun Bhatnagar? Departmental Probe Set to Begin Four Years After Niwari Land Row
आईएएस तरुण भटनागर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी तरुण भटनागर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। राज्य सरकार उनके चार वर्ष पुराने जमीन के एक मामले में दिए फैसले को लेकर विभागीय जांच शुरू करने की तैयारी में हैं। आईएएस तरुण भटनागर मध्यप्रदेश कैडर के 2012 बैच के अधिकारी हैं। वे राज्य प्रशासनिक सेवा से पदोन्नत होकर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में आए हैं। वर्तमान में इंदौर संभाग में अपर आयुक्त (राजस्व) के पद पर पदस्थ हैं। इससे पहले वे मुरैना में जिला पंचायत सीईओ और जबलपुर संभाग में अपर आयुक्त (राजस्व) सहित विभिन्न प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। भटनागर मई 2022 में निवाड़ी जिले के कलेक्टर बनाए गए थे। उनका कार्यकाल 28 दिसंबर 2022 तक रहा। इसी दौरान करीब 22 एकड़ सरकारी जमीन से जुड़ा विवाद सामने आया। आरोप था कि उन्होंने जमीन के दो-तिहाई हिस्से को निजी व्यक्ति का मानते हुए आदेश जारी किया था, जबकि पुराने बंदोबस्त रिकॉर्ड में पूरी जमीन सरकारी दर्ज थी। इसी जमीन के दूसरे हिस्से से जुड़े मामले में उनके अलग आदेश को लेकर भी सवाल उठे थे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी पुलिस में नए साल पर बड़ा फेरबदल: 33 आईपीएस अफसरों को मिलेगा प्रमोशन, 20 डीआईजी बनेंगे आईजी
विज्ञापन


मामले की जानकारी सामने आने के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सार्वजनिक कार्यक्रम में उन्हें पद से हटाने की घोषणा की थी। इसके बाद उन्हें निवाड़ी कलेक्टर के पद से हटा दिया गया था। शासन ने उनसे जवाब भी मांगा था। अब इसी मामले में विभागीय जांच शुरू करने की तैयारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी: प्रदेश में 500 सरकारी सेवाओं के लिए बनेगा सिंगल लॉगिन सिस्टम, एक आईडी से होंगे कई काम

राज्य प्रशासनिक सेवा से आईएएस तक का सफर
तरुण भटनागर राज्य प्रशासनिक सेवा से पदोन्नत होकर आईएएस बने हैं। उपलब्ध अधिकारियों के सेवा रिकॉर्ड के अनुसार, वे 2019 में मुरैना जिला पंचायत के सीईओ रहे। इसके बाद मई 2021 में जबलपुर संभाग में अपर आयुक्त (राजस्व) की जिम्मेदारी संभाली। मई 2022 में निवाड़ी कलेक्टर बनाए गए। बाद में राज्य शासन में उप सचिव के पद पर भी रहे। फरवरी 2025 से इंदौर संभाग में अपर आयुक्त (राजस्व) के पद पर उनकी पदस्थापना दर्ज है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed