MP Weather Update: 10 जिलों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी, खजुराहो-नौगांव में झुलसाने वाली गर्मी जारी
मध्य प्रदेश में बदले मौसम ने लोगों को गर्मी से हल्की राहत दे दी। जहां, अब तक लोग गर्मी से बेहाल थे, तो वहीं, बारिश और तेज हवाओं ने मौसम में ठंडक घोल दी है। एक सप्ताह तक प्रदेश के कई हिस्सों में लोगों को झुलसाने वाली गर्मी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुधवार को रीवा संभाग के कुछ जिलों, भिंड, अनूपपुर, कटनी में बारिश दर्ज की गई। सीधी में 32 मिमी बारिश दर्ज की गई है। शेष संभाग के जिलों में मौसम शुष्क रहा। मौसम विभाग ने 6 मई तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और पारे में गिरावट के आसार व्यक्त किए हैं। बुधवार को नौंगाव और खजुराहो में सबसे ज्यादा 44 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने पन्ना, अनूपपुर, सागर,टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली और सिवनी में गरज, बिजली, धूल भरी आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट है। वहीं, आने वाले पांच दिनों के दौरान मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों के तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की आशंका है। वहीं, राजगढ़ में लू चलने की चेतावनी जारी की है।
इन जिलों में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग ने पन्ना, अनूपपुर, सागर, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, रीवा, सीढ़ी सिंगरौली और सिवनी जिले में बूंदाबांदी के आसार व्यक्त किए हैं, साथ ही बिजली गिरने और तेज हवा चलने की भी आशंका है।
तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट दर्ज
बारिश की वजह से प्रदेश के कई हिस्सों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि खजुराहो-नौगांव में लोगों को गर्मी से फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है। भोपाल में बुधवार को अधिकतम तापमान 41.7 और न्यूनतम तापमान 26. 4 रहा, वहीं इंदौर में अधिकतम तापमान 40.2 और न्यूनतम 24.2 दर्ज किया गया। पचमढ़ी में अधिकतम 37.7 और न्यूनतम 21.2, जबलपुर में अधिकतम तापमान 41.1 और न्यूनतम 27.0, ग्वालियर में अधिकतम 42.8 और न्यूनतम 24.1 सेल्सियस दर्ज किया गया।
