फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Today: Heat increased in Madhya Pradesh, chances of heat wave after 2 days, day temperature will cr

Mp Weather Today: मध्य प्रदेश में बढ़ी गर्मी, 2 दिन बाद लू चलने के आसार, 40 डिग्री पार पहुंचेगा दिन का पारा

Tue, 25 Mar 2025 07:44 AM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 25 Mar 2025 07:44 AM IST
सार

Mp Weather Today: मध्य प्रदेश में गर्मी लोगों को सताने लगी। प्रदेश का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री तक दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि 27 मार्च से लू चलने के आसार हैं। पारा 40 डिग्री पार जाएगा।

विज्ञापन
MP Weather Today: Heat increased in Madhya Pradesh, chances of heat wave after 2 days, day temperature will cr
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहा है।ओले-बारिश का दौर थमते ही गर्मी बढ़ गई है। पिछले 2 दिन से अधिकतम तापमान 39 डिग्री के पार है। रतलाम में सोमवार को लगातार दूसरे दिन पारा 39 डिग्री या इससे अधिक रहा। नर्मदापुरम में भी गर्मी के तेवर काफी तीखे रहे। मौसम विभाग ने 27 से 31 मार्च के बीच लू चलने की संभावना भी जताई है। खासतौर पर मालवा-निमाड़ यानी, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में लू का असर रह सकता है। जिनमें रतलाम, उज्जैन, खरगोन, खंडवा, धार आदि शामिल हैं। इन शहरों में अभी तापमान 38 से 39 डिग्री के बीच है। मौसम विभाग के अनुसार, सामान्यतः दिन का तापमान 40 डिग्री से अधिक या सामान्य से 4.6 डिग्री तक अधिक हो तो हीट वेव यानी लू की स्थिति होती है।
विज्ञापन

विज्ञापन


39.2 डिग्री पहुंच दिन का तापमान
मौसम विभाग ने दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। ऐसे में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है। सोमवार को भी कई शहर गर्म रहे। रतलाम में सबसे ज्यादा 39.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, नर्मदापुरम में 38.9 डिग्री, धार में 38.6 डिग्री, खरगोन में 37.2 डिग्री, शाजापुर में 37.1 डिग्री, नरसिंहपुर में 37 डिग्री रहा। गुना, मंडला, दमोह, खंडवा, शिवपुरी, खजुराहो और टीकमगढ़ में 36 डिग्री या इससे ज्यादा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 35.5 डिग्री, इंदौर में 36.8 डिग्री, ग्वालियर में 36.1 डिग्री, उज्जैन में 37.5 डिग्री और जबलपुर में तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया।


यह भी पढ़ें-MP में बढ़ी गर्मी, पारा 39 डिग्री पार पहुंचा, आगे और बढ़ेगा तापमान, 27 के बाद लू चलने के आसार


अधिकतम तापमान वाले प्रदेश के पांच शहर
शहर                अधिकतम तापमान

रतलाम              39.2
नर्मदापुरम         38.9
धार                  38.6
उज्जैन               37.5
खरगौन              37.2





अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम

25 मार्च: गर्मी का असर रहेगा। दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

26 मार्च: तीखी धूप खिली रहेगी। इससे गर्मी का असर बढ़ जाएगा। बारिश का अलर्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed