फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Today: Rain will continue in Madhya Pradesh today as well, alert in 40 districts, system will remai

Mp Weather Today: MP के कई जिलों में छाए रहे बादल, हुई हल्की बारिश, तापमान में आई गिरावट,3 दिन बदला रहेगा मौसम

Wed, 07 May 2025 09:24 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 07 May 2025 09:24 PM IST
सार

Mp Weather Today: मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहे कुछ जगह बूंदाबांदी भी हुई। इस वजह से तापमान में गिरावट आई है। अगले 4 दिन तक सिस्टम एक्टिव होने से ऐसा ही मौसम बना रहेगा।
 

विज्ञापन
MP Weather Today: Rain will continue in Madhya Pradesh today as well, alert in 40 districts, system will remai
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहे कुछ जगह बूंदाबांदी भी हुई। इस वजह से तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिन यानी, 10 मई तक ओले-बारिश और आंधी का सिस्टम एक्टिव रहेगा। प्रदेश के 29 जिलों में गुरुवार को आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है
विज्ञापन


प्रदेश के कई जिलों के तापमान में आई गिरावट
 मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार बुधवार को कई शहरों के तापमान में गिरावट देखी गई। इंदौर में तामपान 3.8 डिग्री गिरकर 28.6 डिग्री पर पहुंच गया। इंदौर पचमढ़ी से भी ठंडा रहा। पचमढ़ी में तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।  बुधवार को किसी भी शहर में तापमान 40 डिग्री के पार नहीं पहुंचा। नरसिंहपुर में सबसे ज्यादा 39.6 डिग्री पहुंचा। खजुराहो में 39.4 डिग्री, रीवा में 38.5 डिग्री, सीधी-मंडला में 38.4 डिग्री, उमरिया में 38.1 डिग्री और शिवपुरी-सतना में 38 डिग्री दर्ज किया गया। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 31.4 डिग्री, ग्वालियर में 37 डिग्री, उज्जैन में 29 डिग्री और जबलपुर में पारा 36.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-भोपाल समेत पांच शहरों में होगी मॉक ड्रिल, सीएम बोले- भविष्य की चुनौतियों से निपटने में मिलेगी मदद
विज्ञापन
विज्ञापन


 मध्य प्रदेश में ये सिस्टम एक्टिव 
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस, दो साइक्लोनिक सकुर्लेशन और ट्रफ की वजह से पूरे प्रदेश में मौसम बदला हुआ है। मंगलवार को कई जिलों में बारिश हुई। बुधवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। 10 मई तक के लिए अलर्ट जारी किया गया है।


यह भी पढ़ें-प्रदेश मे ंजारी रहा तेज आंधी, बारिश और गरज-चमक का दौर, तापमान में आई गिरावट, 3 दिन रहेगा असर

अगले 3 दिन ऐसा रहेगा प्रदेश का मौसम

8 मई : इंदौर, उज्जैन, गुना, नर्मदापुरम, बैतूल, नीमच, मंदसौर आगर-मालवा, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, देवास, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में हल्की बारिश, गरज-चमक और आंधी का दौर रह सकता है।

9 मई : ग्वालियर, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, पन्ना, सीधी, सिंगरौली, मैहर, शहडोल, कटनी, उमरिया, डिंडौरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, धार और बड़वानी में हल्की बारिश हो सकती है।

10 मई : पन्ना, सतना, रीवा, मैहर, श्योपुर, शिवपुरी, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी में गरज-चमक की स्थिति बनी रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed