फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Today: Mild cold persists in Madhya Pradesh, temperature will increase from tomorrow, know how will

Mp Weather Today: मध्य प्रदेश में हल्की ठंड बरकरार कल से बढ़ेगा तापमान, जाने कैसा रहेगा आज का मौसम

Tue, 25 Feb 2025 08:28 AM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 25 Feb 2025 08:28 AM IST
सार

Mp Weather Today: मध्य प्रदेश के मौसम उतार-चढ़ाव जारी है। प्रदेश में हल्की ठंड का दौर चल रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि कल से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि फरवरी माह में ऐसा ही मौसम बना रहेगा।
 

विज्ञापन
MP Weather Today: Mild cold persists in Madhya Pradesh, temperature will increase from tomorrow, know how will
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। एक बार फिर से हल्की ठंड का दौर शुरू हुआ है, जो अभी जारी है। पिछले 4 दिन से दिन-रात के पारे में 2 से 5 डिग्री तक की गिरावट हुई है। वहीं, सोमवार को भोपाल में बादल छाए रहे, जबकि पचमढ़ी की रात सबसे ठंडी रही। ऐसा ही मौसम मंगलवार को भी बना रहेगा, लेकिन इसके बाद पारे में 2 से 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन




कल से तापमान में हो सकती है बढ़ोतरी
मौसम विभाग के अनुसार अभी वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम की वजह से ऐसा मौसम है। मंगलवार को भी असर बना रहेगा, लेकिन बुधवार से पारे में फिर से बढ़ोतरी होने लगेगी। इससे दिन-रात में हल्की गर्मी का एहसास होगा। सोमवार को भोपाल, इंदौर, दमोह, उमरिया, बालाघाट समेत कई शहरों में दिन के तापमान में गिरावट हुई। वहीं, रतलाम, उज्जैन, खंडवा, खरगोन, नर्मदापुरम, गुना, बैतूल, जबलपुर आदि शहरों में पारे में बढ़ोतरी हुई। खंडवा-खरगोन और रतलाम में तो तापमान 33 डिग्री के पार पहुंच गया। इन शहरों में मंगलवार को पारा लुढ़क सकता है।
विज्ञापन



न्यूनतम तापमान वाले शहर
शहर           न्यूनतम तापमान    

पचमढ़ी          8.0
शहडोल          9.4
शजापुर           9.4
अशोक नगर   10.2
सिंगरौली         10.7

इसलिए बदल रहा मौसम
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि फरवरी में कई वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होते हैं। अबकी बार भी ऐसा ही है। इस वजह से पारे में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। फिलहाल बारिश होने के आसार नहीं है। आखिरी एक-दो दिन में फिर से पारा लुढ़क सकता है। मार्च में तापमान में बढ़ोतरी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में अगले 2 दिन ऐसा मौसम
25 फरवरी: भोपाल, जबलपुर-ग्वालियर और इंदौर में दिन के तापमान में गिरावट हो सकती है। इंदौर संभाग के खंडवा-खरगोन और उज्जैन संभाग के रतलाम में पारा बढ़ा हुआ रहने का अनुमान है।

26 फरवरी: दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, जो अगले एक-दो दिन तक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed