फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP weather: Heavy rain in MP increases trouble, holiday in schools of many districts tomorrow, heavy rain aler

Mp weather: MP के तेज बारिश से बढ़ी परेशानी, कई जिलों के स्कूल में कल छुट्टी, अगले तीन दिन तेज बारिश का अलर्ट

Tue, 29 Jul 2025 09:33 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 29 Jul 2025 09:33 PM IST
सार

मंगलवार को भारी बारिश का दौर जारी रहा। भोपाल में सोमवार रात से बारिश हो रही है। नदी-नाले उफान पर हैं। भारी बारिश को देखते हुए भोपाल, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, शिवपुरी में बुधवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। 

विज्ञापन
MP weather: Heavy rain in MP increases trouble, holiday in schools of many districts tomorrow, heavy rain aler
भोपाल की बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ममध्य प्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। जिससे लगातार तेज बारिश का दौर चल रहा है। मंगलवार को भारी बारिश का दौर जारी रहा। भोपाल में सोमवार रात से बारिश हो रही है। इससे कई इलाकों में जलभराव के हालात बन गए हैं। कई कॉलोनियों और सड़कों पर दो फीट तक पानी हैं। इसके साथ ही कई जिलों तेज बारिश हुई। जिस वजह से नदी-नाले उफान पर हैं। भारी बारिश को देखते हुए भोपाल, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, शिवपुरी में बुधवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। गुना में 1 अगस्त तक छुट्टी के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन

कलोरा डैम के आसपास के गांवों में अलर्ट
गुना के बमोरी के कलोरा में डैम की वेस्ट बीयर टूट गई। यहां डैम ओवरफ्लो हो गया है। इससे आसपास के गांवों में पानी भरने की आशंका बनी हुई है। एहतियातन प्रशासन ने सेना को बुलाया है। वहीं, उकावद गांव में नाला उफान पर आने से गांव में पानी भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



तवा, सारणी समेत कई बांधों के गेट खुले
इटारसी में तवा डैम के 9 गेट 7-7 फीट की ऊंचाई तक खोलकर एक लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। तवा डैम का वर्तमान जलस्तर 1159.80 फीट है। बैतूल के सारणी में सतपुड़ा बांध के 5 गेट 2.2 फीट की ऊंचाई पर खोले गए हैं। पिछले 24 घंटे में बांध के कैचमेंट एरिया में 32 एमएम बारिश दर्ज की गई है।


यह भी पढ़ें-पेंच टाइगर रिजर्व को सर्वोच्च रैंकिंग मिली, प्रदेश में बढ़ें विदेशी पर्यटक


इस वजह से ऐसा मौसम
मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि मंगलवार को प्रदेश में लो प्रेशर एरिया (कम दबाव का क्षेत्र) और ट्रफ की एक्टिविटी रही। इस वजह से अति भारी या भारी बारिश का दौर बना रहा। बुधवार को भी तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें-एमपी के सरकारी अस्पतालों में कल से मिलेंगे निःशुल्क शव वाहन, सीएम ने 148 शव वाहनों को दिखाई हरी झंडी

8 जिलों में बारिश का कोटा पूरा
मध्यप्रदेश के ग्वालियर, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना, श्योपुर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में बारिश का कोटा पूरा हो गया है। यहां सामान्य से 37% तक ज्यादा पानी गिर चुका है। टीकमगढ़-निवाड़ी में सबसे ज्यादा 42 इंच बारिश हुई है, जबकि इंदौर में 10 इंच पानी भी नहीं गिरा है। वहीं, भोपाल और जबलपुर में सीजन की आधी बारिश हुई है। प्रदेश में 16 जून को मानसून ने आमद दी थी। तब से अब तक औसत 25.4 इंच बारिश हो चुकी है। अब तक 16.5 इंच पानी गिरना था। इस हिसाब से 8.9 इंच पानी ज्यादा गिर चुका है। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed