फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Free hearse vans will be available in government hospitals of MP from tomorrow, CM flagged off 148 hea

Bhopal: एमपी के सरकारी अस्पतालों में कल से मिलेंगे निःशुल्क शव वाहन, सीएम ने 148 शव वाहनों को दिखाई हरी झंडी

Mon, 28 Jul 2025 08:37 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 28 Jul 2025 08:37 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 148 शव वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अब एमपी में किसी मरीज या घायल की मौत हो जाने पर अस्पताल से मृतक के घर तक शव ले जाने के लिए परिजनों को परेशान नहीं होना पडे़गा।

विज्ञापन
Bhopal: Free hearse vans will be available in government hospitals of MP from tomorrow, CM flagged off 148 hea
सीएम डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पताल में निःशुल्क शव वाहन की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 148 शव वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीएम हाउस में हुए कार्यक्रम में डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल, स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र पटेल मौजूद थे। अब एमपी में  किसी मरीज या घायल की मौत हो जाने पर अस्पताल से मृतक के घर तक शव ले जाने के लिए परिजनों को परेशान नहीं होना पडे़गा। इस दौरान सीएम ने कहा कि हमने ये घोषणा की थी कि योजना में इस प्रकार का साधन बनाएंगे कि कोई अपने स्वजन को मृत अवस्था में घर तक ले जाना चाहते हैं तो सरकार उसको शव वाहन की सुविधा देगी।
विज्ञापन





बैलगाड़ी में ले जाते हुए कई बार देखे हैं
सीएम ने कहा कि मप्र सरकार द्वारा कई प्रकार की जनहितैषी और संवेदनशील योजनाएं लागू की है। वो योजनाएं कई राज्यों में पहली बार लागू हुई हैं। ऐसी एक अत्यंत संवेदनशील बड़ी योजना लागू हो रही है। हम समाज के साथ खड़े दिखाई देना चाहते हैं। अगर कोई बीमार है तो उसे एम्बुलेंस लेकर अस्पताल आती है और उसे इलाज मिलता है। लेकिन, किसी कारण वश शरीर छूट गया ऐसे में वो गरीब आदमी है साधन विहीन है दूर कहीं जाने वाला है तो वो अपने परिजन की लाश को कई बार साइकिल पर, हाथ में, बैलगाड़ी में ले जाते हुए कई बार समाचार पत्रों में न्यूज चैनल पर दृश्य देखे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-भोपाल समेत 25 जिलों में हुई बारिश, प्रदेश की कई नदियां उफान पर, अगले तीन दिन के लिए अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में मप्र एकमात्र सरकार ये सुविधा दे रही
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाकी देश के लिए हम आदर्श स्थिति में आ रहे हैं। पूरे देश में मप्र एकमात्र सरकार ये सुविधा दे रही है जिसके माध्यम से पूरे प्रदेश में 148 शव वाहन की व्यवस्था हमारे द्वारा की जा रही है।जहां प्रत्येक जिले में दो शव वाहन सरकारी अस्पताल में किसी की मृत्यु होने पर वो शव को घर तक पहुंचाकर आएंगे। जहां मेडिकल कॉलेज हैं वहां दो-दो एक्स्ट्रा शव वाहन दे रहे हैं। कुल मिलाकर 4 शव वाहन अपने जिले के अंदर इस व्यवस्था के लिए रहेंगे। कुल मिलाकर ये हमारा सामाजिक उत्तरदायित्व है और हमारी भावना है। हम सब सरकार की योजनाओं के माध्यम से उन समस्याओं का हल कर रहे हैं जो परस्पर एक दूसरे की पूरक हों।


यह भी पढ़ें-कृषि मंत्री शिवराज के काफिले में सुरक्षा चूक, बुलेटप्रूफ कार को रॉन्ग साइड से आ रही कार ने मारी टक्कर


पूरा खर्च सरकार उठाएगी
सीएम ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह योजना चालू की है। हम शव वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर रहे हैं। ये जिला चिकित्सालय में पोस्ट मार्टम के बाद शव पहुंचाने के लिए शव वाहन की नि:शुल्क मिलेगी। इसका पूरा खर्च मप्र सरकार उठाएगी। कल से ही इस सुविधा का लाभ मिलेगा। मप्र ने इससे पहले एयर एंबुलेंस की सुविधा भी दी है।

जान बचाने वालों को देंगे 25 हजार
सीएम ने कहा कि एमपी सरकार ने राहगीर योजना शुरु की किसी जगह पर कोई एक्सीडेंट होता है और एक घंटे के अंदर उस घायल को अस्पताल पहुंचाए और गंभीर घायल की जान बचती है तो हमारे द्वारा 25 हजार रुपए देने की घोषणा की गई है। इन योजनाओं के माध्यम से जनता में जागरूकता आएगी और हम जनता की सेवा कर पाएं ये हमारा संकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed