फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather: Mandsaur, Shahdol, Khargone and Ashoknagar received rain accompanied by strong winds, Khajuraho's

Mp Weather: मंदसौर, शहडोल, खरगोन और अशोकनगर में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश, खजुराहो का पारा 42 डिग्री पहुंचा

Sun, 11 May 2025 08:39 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 11 May 2025 08:39 PM IST
सार

Mp Weather Today: रविवार को मंदसौर, शहडोल, खरगोन और अशोकनगर में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई अशोकनगर में ओले गिरे। वहीं भोपाल के कोलार इलाके मे तेज आंधी के साथ बूदांबादी भी हुई दिन में धूप-छाव चलता रहा। वहीं खजुराहो का तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
MP Weather: Mandsaur, Shahdol, Khargone and Ashoknagar received rain accompanied by strong winds, Khajuraho's
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यम प्रदेश में मई महीने में कई सिस्टम एक साथ एक्टिव होने से लगातार बारिश आंधी और ओले गिर रहे हैं। रविवार को कई जिलों में बारिश हुई। मंदसौर, शहडोल, खरगोन और अशोकनगर में दोपहर तेज हवाओं के साथ पानी गिरा। अशोकनगर में ओले गिरे। वहीं राजधानी भोपाल के कोलार इलाके मे ंतेज आंधी के साथ बूदांबादी भी हुई दिन में धूप-छाव चलता रहा। वहीं खजुराहो का तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन



खजुराहो में 42 डिग्री पहुंचा पारा 
प्रदेश में मिली कुछ दिन की राहत के बाद तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी शुरू हो गई है। रविवार को प्रदेश में खजुराहो सबसे गर्म रहा यहां का अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं चार जिलों का पारा 40 व उससे ज्यादा दर्ज किया गया। बड़े शहरों में ग्वालियर में पारा 39.1 डिग्री पर पहुंच गया। भोपाल में 37.2 डिग्री, इंदौर में 35.5 डिग्री, उज्जैन में 36.5 डिग्री और जबलपुर में 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रीवा, सागर, सतना, उमरिया, सीधी, खंडवा और मंडला में तापमान 39 डिग्री के पार रहा। इकलौता हिल स्टेशन पचमढ़ी में तापमान सबसे कम 30.2 डिग्री दर्ज किया गया। रायसेन में यह 34 डिग्री रहा।
विज्ञापन



अधिकतम तापमान वाले प्रदेश के शहर
शहर            अधिकतम तापमान

खजुराहो        42.0
सतना            40.8
रीवा              40.4
दमोह            40.2
सागर            40.0


14 मई तक रहेगी हल्की बारिश गरज-चमक की स्थिति 
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि वर्तमान में कुछ सिस्टम एक्टिव है। इस वजह से प्रदेश में मौसम बदला है। 14 मई तक हल्की बारिश गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी। इसके बाद गर्मी का असर बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह पर अनुशासनात्मक कार्रवाई, पार्टी ने भेजा कारण बताओ नोटिस


ये मौसम प्रणालियां हैं सक्रिय
वर्तमान में उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर गुजरात से अरब सागर तक एक द्रोणिका बनी हुई है। एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के पास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ ईरान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि अरब सागर से नमी आने के कारण अलग-अलग स्थानों पर बारिश हो रही है। इस तरह की स्थिति अभी बने रहने की संभावना है। हालांकि अब तापमान बढ़ने लगा है।


यह भी पढ़ें-कार की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग मां और जवान बेटे की मौत, पोती गंभीर रूप से घायल

अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम

12 मई : भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन-ग्वालियर समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्से में बारिश, आंधी और गरज-चमक की स्थिति बनी रहती है। सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में मौसम खुला रह सकता है।

13 मई : भोपाल, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, राजगढ़, सीहोर, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, राजगढ़ में हल्की बारिश, गरज-चमक और आंधी वाला मौसम रह सकता है।

14 मई : ग्वालियर, मुरैना, भिंड, अशोकनगर, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट में गरज-चमक वाली स्थिति बनी रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed